Sunday, 19 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

Bollywood Latest News Live: ‘धुरंधर 2’ के नाम नया रिकॉर्ड, पोस्टपोन होगी अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’?


नई दिल्ली. रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. फिल्म ने महज नौ दिनों के भीतर भारत में 700 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने न केवल शानदार ओपनिंग की, बल्कि वर्किंग डेज में भी इसकी रफ्तार कम नहीं हुई. फिल्म में संजय दत्त और अर्जुन रामपाल के खूंखार अंदाज ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में बड़ी भूमिका निभाई है. अपनी दमदार कहानी और सस्पेंस के दम पर यह फिल्म साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हो रही है.

वरुण तेज की ‘भारी’ का पोस्टर जारी

वरुण तेज की अगली फिल्म एक स्पोर्ट्स ड्रामा है, जो वॉलीबॉल पर आधारित है और ग्रामीण पृष्ठभूमि में सेट की गई है. ताजा जानकारी के मुताबिक, फिल्म का नाम ‘भारी’ रखा गया है और इसका फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी कर दिया गया है, जिसमें वरुण तेज एक्शन में नजर आ रहे हैं.

संजना पांडे की ‘तुलसी विवाह’ का ट्रेलर रिलीज

भोजपुरी फिल्म ‘तुलसी विवाह’ का 4 मिनट 5 सेकंड का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. फिल्म की कहानी एक ऐसी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जूझते हुए भी हार नहीं मानती और अपने परिवार को संभालती है. ट्रेलर में तुलसी और उसके पति के संघर्ष और अटूट प्रेम को बखूबी दिखाया गया है. फिल्म में संजना पांडे लीड रोल में हैं.

कब शादी करेंगी कृति सेनन? सवाल पर एक्ट्रेस बोलीं- फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं है

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ कबीर बहिया के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं. हालांकि दोनों ने कभी इस पर मुहर नहीं लगाई, लेकिन अक्सर साथ दिखने की वजह से अफवाहें थमती नहीं हैं. हाल ही में टाइम्स नाउ समिट 2026 में होस्ट ने नुपुर सेनन की शादी का हवाला देते हुए कृति से उनकी शादी का प्लान पूछा. इस पर कृति ने दो टूक जवाब देते हुए कहा, ‘क्या आप उस चाची की तरह बात कर रहे हैं जो बस यही पूछती रहती है कि शादी कब है? दोस्तों, लाइफ में शादी के अलावा भी बहुत कुछ है.’ उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता. मेरा मतलब है कि मैं शादी तब करूंगी, जब मुझे वाकई लगेगा कि अब कर लेनी चाहिए. फिलहाल मुझे कोई जल्दी नहीं है.’

आमिर खान को ऑफर हुई थी रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’? अफवाहों का जानिए सच

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. संजय दत्त और अर्जुन रामपाल की इस हाई-ऑक्टेन स्पाई थ्रिलर ने अपनी पकड़ बनाने वाली कहानी और जबरदस्त एक्शन से दुनिया भर के दर्शकों का दिल जीत लिया है. फिल्म की इस भारी कामयाबी के बीच सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार भी गर्म है. चर्चा है कि आमिर खान को ‘धुरंधर 2’ में बेहद अहम रोल के लिए अप्रोच किया गया था, जो काफी हद तक एनएसए अजीत डोभाल से प्रेरित बताया जा रहा है. कुछ फैंस का यह भी दावा है कि आमिर ने रहमान डकैत के किरदार में दिलचस्पी दिखाई थी. हालांकि, आमिर खान के फिल्म धुरंधर 2 से जुड़ने की खबरों पर अब विराम लग गया है. एक्टर के करीबी सूत्रों ने इन तमाम दावों को पूरी तरह से गलत और बेबुनियाद बताया है.

एल्बम लॉन्च के दिन सुबह 4 बजे तैयार हुआ ‘जाइए सजना’, जैस्मीन सैंडलस ने खोला ‘धुरंधर 2’ के गाने का राज

मशहूर सिंगर जैस्मीन सैंडलस इन दिनों अपनी फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज के गानों को लेकर चर्चा में हैं. रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म के लिए जैस्मीन ने 5 गाने गाए हैं, जिनमें से ‘जाइए सजना’ फैंस की पहली पसंद बन गया है. जैस्मीन ने खुलासा किया कि यह सुपरहिट गाना एल्बम लॉन्च वाले दिन ही तैयार किया गया था. हैरानी की बात यह है कि जब फिल्म रिलीज होने में सिर्फ एक दिन बचा था, तब 17 मार्च की सुबह 4 बजे जैस्मीन और कंपोजर शाश्वत सचदेव स्टूडियो में इस गाने को लिखकर रिकॉर्ड कर रहे थे. जिस दिन एल्बम लॉन्च हुआ, उसी दिन यह गाना वजूद में आया था. इतने कम समय में तैयार होने के बावजूद यह गाना चार्टबस्टर साबित हो रहा है.

पंकज कपूर संग रिश्ते के खिलाफ थीं सुप्रिया पाठक की मां, शादी तोड़ने के लिए की थी हर तरह की कोशिश

सुप्रिया पाठक ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि शादी के शुरुआती दिनों में उनकी मां और मशहूर अदाकारा दीना पाठक, पंकज कपूर के साथ उनके रिश्ते के सख्त खिलाफ थीं. सुप्रिया के मुताबिक, उनकी मां को न तो पंकज पसंद थे और न ही उन्हें यह रिश्ता सही लगता था. हैरानी की बात यह है कि आज इस शादी को 38 साल बीत चुके हैं, फिर भी सुप्रिया का मानना है कि अगर उनकी मां आज जीवित होतीं, तो भी यही कहतीं कि यह तुझे छोड़ देगा. सुप्रिया को आज तक समझ नहीं आया कि उनकी मां के मन में पंकज को लेकर इतना अविश्वास क्यों था. एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि उनकी मां ने शादी तोड़ने के हर तरह की कोशिश की थी.

‘धुरंधर’ के लिए आर माधवन ने तुरंत भरी थी हामी, फिल्म का हिस्सा बनने से हिचकिचा रहे थे संजय दत्त-अक्षय खन्ना

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 इन दिनों सुर्खियों में है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसकी स्टारकास्ट को फाइनल करना आसान नहीं था? कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने खुलासा किया कि अक्षय खन्ना, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल इस फिल्म का हिस्सा बनने को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं थे. उस समय सिर्फ आर माधवन ही ऐसे थे, जिन्होंने तुरंत हां कह दिया था. मुकेश और आदित्य धर ने कई नामों पर विचार किया था, लेकिन उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि इतने बड़े सितारों की एक साथ कास्टिंग संभव हो पाएगी. आखिरकार, वक्त के साथ सभी सितारे साथ आए और आज यही जबरदस्त स्टारकास्ट फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बन गई है.

संजय दत्त की ‘आखरी सवाल’ की रिलीज डेट पर लगी मुहर, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी मूवी

संजय दत्त के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. उनकी फिल्म आखिरी सवाल की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान हो गया है. मेकर्स ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए जानकारी दी कि यह फिल्म 15 मई, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा गया, ‘वो सवाल जो भारत ने पूछना कभी बंद नहीं किया. 15 मई को सिनेमाघरों में जानिए उसका जवाब’. इस ऐलान के बाद से ही सोशल मीडिया पर संजय दत्त के लुक और फिल्म की कहानी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर यह फिल्म साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है.

टीवी पर लौट रहा रोहित शेट्टी का रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी, रोमांच से भरपूर होगा 15वां सीजन

टीवी का सबसे मशहूर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी अपने 15वें सीजन के साथ वापसी के लिए पूरी तरह तैयार है. कलर्स टीवी पर आने वाला यह शो इस बार पहले से कहीं ज्यादा बड़ा, साहसी और रोंगटे खड़े कर देने वाले स्टंट्स से भरपूर होने वाला है. रोहित शेट्टी ने साल 2025 में ही इस नए सीजन की पुष्टि कर दी थी, जिसके बाद से ही फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. मेकर्स का दावा है कि सीजन 15 में डर का लेवल कई गुना बढ़ जाएगा और कंटेस्टेंट्स को ऐसे खतरों का सामना करना पड़ेगा जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखे होंगे. रोमांच और रोमांचक चुनौतियों का यह सफर जल्द ही दर्शकों के सामने होगा.

ऋषभ शेट्टी ने रुक्मिणी वसंत को किया अनफॉलो! ‘कांतारा चैप्टर 1’ के बाद क्या टीम में पड़ गई है दरार?

साउथ स्टार ऋषभ शेट्टी एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई फिल्म नहीं बल्कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट है. खबरों के मुताबिक, ऋषभ ने इंस्टाग्राम पर अपने कई करीबी करीबियों को अनफॉलो कर दिया है, जिससे फैंस के बीच हलचल मच गई है. रिपोर्ट्स के अनुसार, ऋषभ ने अपनी को-स्टार रुक्मिणी वसंत और राज बी शेट्टी को अनफॉलो कर दिया है. इतना ही नहीं, चर्चा यह भी है कि उन्होंने ‘कांतारा’ के मेकर्स और प्रोडक्शन हाउस होम्बले फिल्म्स को भी अपनी फॉलोइंग लिस्ट से हटा दिया है. हालांकि, अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से अनबन की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. लोग कयास लगा रहे हैं कि क्या यह किसी विवाद का संकेत है या महज एक तकनीकी बदलाव.

भारती सिंह ने छोटे बेटे की दिखाई झलक, पैपराजी के सामने काजू की क्यूटनेस ने जीता सबका दिल

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह को हाल ही में मुंबई में अपने बच्चों के साथ स्पॉट किया गया. वह अपनी गाड़ी से बड़े बेटे गोला के साथ उतरीं, जबकि उनके छोटे बेटे यशवीर (काजू) की पहली झलक भी कैमरों में कैद हुई. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में गोला अपनी मां के साथ चलता नजर आया, वहीं नन्हे काजू अपनी नैनी की गोद में बेफिक्र सो रहे थे. दिलचस्प बात यह रही कि भारती के नन्हे काजू को पहली बार देख पैपराजी ने भी काफी समझदारी दिखाई. उन्होंने बच्चे की नींद में खलल न डालते हुए काफी दूरी से तस्वीरें लीं और इस क्यूट फैमिली मोमेंट को बेहद शालीनता से कैमरे में कैद किया.

फैमिली डिनर पर संजय दत्त का बिगड़ा मूड, कैमरा देख पैपराजी को लगाई लताड़

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की जबरदस्त सफलता के बाद संजय दत्त लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. फिल्म में उनके एसएसपी चौधरी असलम के किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है. इसी बीच संजय दत्त को मुंबई में पत्नी मान्यता और बच्चों शाहरान और इकरा के साथ डिनर आउटिंग पर स्पॉट किया गया. फैमिली टाइम के दौरान वहां मौजूद पैपराजी ने जब उन्हें घेर लिया और लगातार तस्वीरें खींचने लगे, तो संजय दत्त का पारा चढ़ गया. उन्होंने सख्त लहजे में कहा- बस करना बे. इसके बाद वह मान्यता का हाथ थामे रेस्टोरेंट के अंदर चले गए. उनका यह गुस्सैल अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *