Sunday, 19 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

‘राजा शिवाजी’ से रितेश देशमुख का धमाका, मूवी का फर्स्ट लुक टीजर रिलीज, एक्टर का छाया रॉयल अवतार


Last Updated:

एक्टर रितेश देशमुख कीफिल्म ‘राजा शिवाजी’ का दमदार फर्स्ट लुक टीजर रिलीज हो गया है. यह पीरियड ड्रामा छत्रपति शिवाजी महाराज की महान विरासत और स्वराज की स्थापना की गौरवशाली गाथा को बयां करती है. खास बात यह है कि रितेश फिल्म में अहम भूमिका निभाने के साथ-साथ इसका निर्देशन भी कर रहे हैं. फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन और विद्या बालन जैसे कई दिग्गज नजर आएंगे. फिल्म 1 मई को मराठी, हिंदी और तेलुगु भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ख़बरें फटाफट

‘राजा शिवाजी’ से रितेश देशमुख का धमाका, मूवी का फर्स्ट लुक टीजर रिलीजZoom

फिल्म 1 मई को रिलीज होगी.

नई दिल्ली: मराठी सिनेमा के सुपरस्टार रितेश देशमुख अपनी सबसे अहम फिल्म ‘राजा शिवाजी’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार हैं. हाल में इस मोस्ट अवेटेड फिल्म का फर्स्ट लुक टीजर रिलीज किया गया है, जिसने सोशल मीडिया से लेकर सिनेमाघरों तक तहलका मचा दिया है. दिलचस्प बात यह है कि इस टीजर को सबसे पहले थिएटर में रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के साथ दिखाया गया था, जिसे देखने के बाद दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया है. अब यह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध है, जहां लोग रितेश के दमदार लुक और फिल्म की भव्यता की जमकर तारीफ कर रहे हैं. छत्रपति शिवाजी महाराज की गौरवशाली विरासत पर आधारित यह फिल्म न केवल एक पीरियड ड्रामा है, बल्कि स्वराज की स्थापना की उस अटूट भावना को भी पर्दे पर उतारेगी जिसने इतिहास बदल दिया.

फिल्म ‘राजा शिवाजी’ की सबसे खास बात यह है कि रितेश देशमुख इसमें न सिर्फ अहम भूमिका निभा रहे हैं, बल्कि उन्होंने खुद इसका निर्देशन भी किया है. टीजर में एक ऐसे वीर योद्धा की झलक दिखाई गई है, जिसने अपने संकल्प और साहस के दम पर बड़ी-बड़ी ताकतों को धूल चटाई और स्वतंत्र ‘हिंदवी स्वराज’ की नींव रखी. मेकर्स का दावा है कि यह फिल्म भारतीय इतिहास के पन्नों को मॉडर्न तकनीक, इमोशन्स और जबरदस्त एक्शन के साथ पेश करेगी. टीजर में रितेश का अंदाज काफी असरदार लग रहा है और इसमें जोश और वीरता का जो मेल दिखाया गया है, वह दर्शकों के रोंगटे खड़े करने के लिए काफी है. फिल्म का संगीत अजय-अतुल की जोड़ी ने दिया है, जिससे उम्मीद है कि बैकग्राउंड स्कोर फिल्म की भव्यता में चार चांद लगा देगा.

View this post on Instagram





Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *