अक्षरा सिंह के घर में नहीं है गैस सिलेंडर? मां ने बनाया मास्टर प्लान, वीडियो कर देगा हैरान
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में उछाल का असर अब आम लोगों की जेब पर भी साफ दिखाई देने लगा है. खासकर कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में हुई बढ़ोतरी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. महंगाई के इस दौर में कई जगहों से ऐसी खबरें भी सामने आ रही हैं कि लोग गैस सिलेंडर को ब्लैक में बेचकर ज्यादा पैसा कमाने की कोशिश कर रहे हैं. इसी गंभीर मुद्दे को भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने मजेदार अंदाज में पेश किया है. दरअसल, अक्षरा के घर में एलपीजी सिलेंडर को लेकर सीक्रेट प्लानिंग चल रही है. भोजपुरी एक्ट्रेस ने अपनी मां के साथ मजाकिया वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर पहले लगता है कि शायद वो भी गैस की किल्लत से जूझ रही हैं, लेकिन बाद में पता चलता है कि एक्ट्रेस की मां ब्लैक में गैस बेचकर पैसे कमाने का मास्टर प्लान रही हैं. इस वीडियो को देखकर फैंस की हंसी नहीं रुक रही है.

Leave a Reply