Last Updated:
सना खान एक वक्त पर ग्लैमर वर्ल्ड का जाना-माना नाम थीं. उन्होंने कई फिल्मों में काम कर दर्शकों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई थीं. सना खान ने अपने सिजलिंग लुक्स से भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन अचानक ही करियर के पीक पर एक्ट्रेस ने शादी कर इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया.

सना खान ने करियर के पीक पर न सिर्फ ग्लैमर की चकाचौंध भरी दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया बल्कि उन्होंने पूरी तरह अपनी जिंदगी का रुख बदल लिया. वो ग्लैमर और एक्टिंग की दुनिया से हमेशा के लिए दूर हो गईं. साथ ही सना ने अपनी पुरानी ग्लैमरस फोटोज को भी डिलीट कर दिया.

सना खान ने मौलाना मुफ्ती अनस सैयद से शादी की जिसके बाद से सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज थीं कि शायद एक्ट्रेस ने पति के कहने पर ग्लैमर की दुनिया से दूरी बना ली. शादी के करीबन 6 साल बाद सना खान ने इसपर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला उनका खुद का था.

रश्मि देसाई के साथ बातचीत में सना खान कहती हैं कि इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला उनका निजी था. उनके पति मौलाना मुफ्ती अनस सैयद का इससे कोई लेना-देना नहीं था. वो बताती हैं कि वो सुकून की तलाश में थीं. इंसान को पैसे, नाम और शोहरत सबकुछ मिलने के बाद भी उसे आखिरकार सुकून की तलाश रहती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

एक्ट्रेस के शोबिज छोड़ने के बाद से उनके पति को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया. नेटिजेंस का मानना था कि सना खान के पति ने उन्हें बेहला-फुसला के उनका ब्रेनवॉश किया जिसके बाद एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला किया.

फिल्म ‘जय हो’ में नजर आईं एक्ट्रेस सना खान कहती हैं कि वो एक अलग रास्ते पर चलना चाहती थीं. एक ऐसा रास्ता जिसपर उन्हें सुकून मिल सके. ये फैसला उनका निजी थी और उनके पति ने बस इसपर चलने में उनकी मदद की और मार्गदर्शन किया.

सना खान ने ऑनलाइन ट्रोल्स द्वारा लगाए गए उन आरोपों पर रिएक्ट किया जिसमें दावा किया गया कि उनके पति मुफ्ती ने उनका ब्रेनवॉश किया. वो कहती हैं कि कोई आपका ब्रेनवॉश नहीं कर सकता है. वो बताती हैं, ‘ऐसा कभी नहीं होता. मुझे शांति चाहिए थी. इंसान को पैसा, शोहरत, नाम और इज्जत सब मिल सकता है, लेकिन आखिर में वह अंदरूनी सुकून ही ढूंढता रहता है.’

अपनी शादी के बारे में बताते हुए वो कहती हैं कि किसी को उनकी शादी की कानों-कान भनक तक नहीं थी. किसी को खबर नहीं थी कि वो मौलाना मुफ्ती से निकाह कर रही हैं. एक्ट्रेस का कहना है कि उनके भाई-बहन और परिवार को भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी. जब वो मेहंदी लगा रही थी तो मेहंदी वाली ने उनसे उनके पति का नाम पूछा, पर उन्होंने उसे भी नहीं बताया.

सना खान संग काम कर चुकीं एक्ट्रेस जरीन खान ने भी उनके बारे में बात करते हुए कहा था कि सना हमेशा से बहुत धार्मिक थीं. वो ग्लैमरस होते हुए भी खुद को अल्लाह के करीब मानती थीं. सना ने कहा था कि भगवान के साथ इंसान का रिश्ता बेहद निजी होता है. इसको पब्लिसिटी के लिए इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.
Leave a Reply