Friday, 17 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

रोहित शेट्टी फायरिंग केस: आरोपी गोलू पंडित को मिली न्यायिक हिरासत, 11 दिन पूछताछ के बाद भी पुलिस खाली हाथ


Last Updated:

फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग मामले में आरोपी गोलू पंडित को 11 दिन की पुलिस हिरासत के बाद अब न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. अदालत ने पुलिस की और कस्टडी की मांग को ठुकरा दिया क्योंकि 11 दिनों की पूछताछ के बावजूद पुलिस गोलू के खिलाफ कोई ठोस सबूत या आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं कर पाई. इस मामले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है, जिसने अभिनेता रणवीर सिंह को भी धमकी भरा वॉयस नोट भेजा था. पुलिस फिलहाल इस वॉयस नोट और अन्य 14 गिरफ्तार आरोपियों से जुड़े सुरागों की गहराई से जांच कर रही है.

ख़बरें फटाफट

रोहित शेट्टी फायरिंग केस: आरोपी गोलू पंडित को मिली न्यायिक हिरासतZoom

रोहित शेट्टी फायरिंग केस में एक बड़ा अपडेट आया है.

नई दिल्ली: निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू वाले घर पर हुई फायरिंग के मामले में एक बड़ा अपडेट आया है. इस केस में गिरफ्तार किए गए आरोपी गोलू पंडित को 11 दिनों की पुलिस कस्टडी में रखने के बाद अब अदालत ने ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है. पुलिस चाहती थी कि गोलू से और पूछताछ की जाए, इसलिए उन्होंने कस्टडी बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने इसे ठुकरा दिया. गोलू के वकील दिलीप शुक्ला का कहना है कि पुलिस के पास कस्टडी मांगने के लिए कोई नया ठोस कारण नहीं था, वे वही पुरानी बातें दोहरा रहे थे. वकील ने कोर्ट में साफ किया कि जिस वक्त फायरिंग हुई, गोलू मुंबई में मौजूद ही नहीं था. हालांकि पुलिस ने उनके पुराने क्रिमिनल रिकॉर्ड पेश किए, लेकिन उनका इस केस से कोई सीधा ताल्लुक साबित नहीं हो पाया, खासकर तब जब उसे राजस्थान हाईकोर्ट से पहले ही बेल मिल चुकी है.

हैरानी की बात है कि 11 दिनों की लंबी पूछताछ और छानबीन के बाद भी मुंबई क्राइम ब्रांच गोलू पंडित के खिलाफ कोई पक्का सबूत या आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं कर पाई है. पुलिस का दावा था कि गोलू मुख्य शूटर के संपर्क में था, लेकिन ठोस सबूतों के अभाव में कोर्ट ने पुलिस को और मोहलत देना सही नहीं समझा. जांच एजेंसी के लिए यह एक बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि वे अब तक इस कड़ी को पूरी तरह जोड़ नहीं पाए हैं. इस हाई-प्रोफाइल मामले में अब तक 14 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, लेकिन मुख्य साजिश और हथियारों की बरामदगी को लेकर पुलिस के हाथ अभी भी खाली नजर आ रहे हैं, जिसकी वजह से आरोपी को राहत मिल गई.

लॉरेंस बिश्नोई गैंग है जिम्मेदार!
रोहित शेट्टी के घर पर हुई इस फायरिंग की जिम्मेदारी कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है, जिससे मामला और भी गंभीर हो गया है. सिर्फ रोहित ही नहीं, बल्कि एक्टर रणवीर सिंह को भी एक धमकी भरा वॉयस नोट भेजा गया था, जिसमें उन्हें और उनके परिवार को नुकसान पहुंचाने की चेतावनी दी गई थी. यह वॉयस नोट रणवीर के मैनेजर को मिला था, जिसमें दोनों दिग्गजों को ‘सुधर जाने’ की धमकी दी गई थी. फिलहाल, पुलिस उस वॉयस नोट की फॉरेंसिक जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि इस पूरे खेल के पीछे असली मास्टरमाइंड कौन है और बिश्नोई गैंग का इसमें कितना हाथ है.

About the Author

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *