नई दिल्ली. ‘जी ना लगे बिन तेरे यारा’ 90 के दशक का एक ऐसा सदाबहार गाना है, जो आज भी कानों में पड़ते ही उस दौर की यादें ताजा कर देता है. यह गाना 1993 की सुपरहिट फिल्म शक्तिमान का है, जिसमें अजय देवगन और करिश्मा कपूर की जोड़ी नजर आई थी. उस समय अजय देवगन अपनी एक्शन इमेज के लिए जाने जाते थे, लेकिन इस गाने ने उनकी रोमांटिक साइड को भी दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर बना दिया. इस खूबसूरत धुन को चन्नी सिंह ने तैयार किया था. गाने को उदित नायारण ने अपनी जादुई आवाज दी थी. उस दौर में उदित नायारण का मतलब ही हिट रोमांटिक गाना होता था. गाने में करिश्मा कपूर की मासूमियत और अजय देवगन का शांत अंदाज लोगों को बहुत पसंद आया. यह एक ऐसा मेलोडियस गाना है जिसे सुकून के लिए बार-बार सुन सकते हैं. इसके बोल बहुत ही आसान और सीधे हैं, जो प्यार के अहसास को बखूबी बयां करते हैं.
Leave a Reply