Friday, 17 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

‘मैं यहां सब संभाल लूंगा’, पिता के निधन के बाद करणवीर बोहरा का इमोशनल पोस्ट


नई दिल्ली. कहते हैं कि समय हमेशा एक जैसा नहीं रहता है, जहां होली के पावन पर्व पर हर कोई खुशियों से झूम रहा था, वहीं टेलीविजन जगत के मशहूर अभिनेता करणवीर बोहरा के लिए कल का दिन बेहद भावुक भरा रहा, क्योंकि 4 मार्च को उनके पिता महेंद्र बोहरा का निधन हो गया. जहां ज्यादातर लोग होली के रंग में डूबे नजर आए, वहीं करणवीर अपने पिता महेंद्र बोहरा की याद में डूबे रहे. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने पिता को याद करते हुए एक लंबा नोट शेयर किया.

करणवीर का इमोशनल पोस्ट
करणवीर ने लिखा, ‘पापा, मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं. आपको कितना याद करता हूं, ये शब्दों में बयां नहीं कर सकता. आपकी कमी हमेशा महसूस होगी. जो भी अपने माता-पिता को खो चुका है, वो इस खालीपन को अच्छे से समझता है, लेकिन इस दर्द में मुझे सुकून है कि आपने एक पूरी और खूबसूरत जिंदगी जी. आप हमेशा कहते थे कि बिना किसी तकलीफ के इस दुनिया से जाना चाहते हैं, और सच में आप ऐसे ही गए, शांति से, बिना दर्द के. मजबूती और सम्मान के साथ, अपने अंदाज में.’

कभी हार नहीं माननी चाहिए
उन्होंने आगे लिखा कि पिता ने उन्हें जिंदगी की सबसे अहम बातें सिखाईं. मुश्किल हालात में भी उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए, गिरकर फिर उठना चाहिए. जिंदगी को जोश, जुनून और पॉजिटिव सोच के साथ जीना चाहिए. कभी हार नहीं माननी चाहिए. पापा का हौसला बहुत मजबूत था और उन्होंने वही हिम्मत मुझे भी दी.

करणवीर ने बताया, ‘आपने मुझे सपने देखने, काम में ईमानदारी रखना और कुछ भी अधूरा न छोड़ना सिखाया. सबसे बड़ी सीख इंसानियत से पेश आना थी. आपने सिखाया कि इंसान को सिर्फ कपड़ों से नहीं, बल्कि व्यवहार और सम्मान से पहचाना जाता है.’

मैं यहां सब संभाल लूंगा
उन्होंने आगे लिखा, ‘हर कोई जो पापा, आपके बारे में बात करता है, एक ही बात कहता है: आप बहुत अच्छे इंसान थे और ये बिल्कुल सच है. आपको बहुत खास इंसान मानता हूं. मुझे गर्व है कि मैं आपका बेटा हूं. मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत समझता हूं.’ आखिरी में करणवीर ने लिखा, ‘पापा मेरी जान, मेरा दिल हमेशा आपके लिए रहेगा. अब आप अपनी अगली यात्रा पर शांति से जाएं. मैं यहां सब संभाल लूंगा.’



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *