Friday, 17 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

Bollywood Latest News Live: बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का राज, ‘रामायण’ में रणबीर कपूर का होगा डबल रोल


Last Updated:

Bollywood Latest News Live: बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का तूफान थमता नहीं दिख रहा है. 16वें दिन फिल्म ने 21.55 करोड़ बटोरकर भारत में कुल 955 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. आदित्य धर के निर्देशन में ब…और पढ़ें

Bollywood Latest News Live: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का राजZoom

रणबीर कपूर ने ‘रामायण’ में भगवान श्रीराम का रोल निभाया है.

नई दिल्ली. रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का जादू इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर सिर चढ़कर बोल रहा है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म न केवल रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है, बल्कि दर्शकों की वाहवाही लूटने में भी अव्वल रही है. फिल्म ने सिनेमाघरों में जो तूफानी शुरुआत की थी, उसका असर दूसरे हफ्ते में भी साफ दिख रहा है. हालांकि, कामकाजी दिनों में कलेक्शन में थोड़ी कमी जरूर आई है.

16वें दिन फिल्म ने 21.55 करोड़ का बिजनेस किया और अब इसकी भारत में टोटल कमाई 955 करोड़ हो चुकी है. बहुत जल्द धुरंधर 2 फिल्म 1000 करोड़ के क्लब में ऐतिहासिक एंट्री लेने वाली है.

रणबीर कपूर की अपकमिंग ‘रामायण’ साल 2026 की मच अवेटेड फिल्म है. खबर है कि प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा इसकी ओटीटी डील को लेकर जुटे हुए हैं. दो हिस्सों में बन रही इस भव्य फिल्म का कुल बजट लगभग 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नमित ने ओटीटी प्लेटफॉर्म की ओर से मिले 700 करोड़ रुपये के शुरुआती ऑफर को सिरे से ठुकरा दिया है. फिल्म की बड़ी लागत और इसके ग्लोबल क्रेज को देखते हुए मेकर्स अब कम से कम 1000 करोड़ रुपये की डील की उम्मीद कर रहे हैं.

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ पर कसा था तंज? संजय गुप्ता ने बताई अपने वायरल पोस्ट की सच्चाई

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ का टीजर आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई, लेकिन फिल्म मेकर संजय गुप्ता के एक रहस्यमयी पोस्ट ने नई बहस छेड़ दी. उन्होंने एक्स लिखा था, ‘खोदा पहाड़ निकला चूहा.’ फैंस को लगा कि यह सीधा तंज रणबीर कपूर की फिल्म पर है, लेकिन अब संजय गुप्ता ने खुद इस पर सफाई दी है. हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए उन्होंने साफ किया कि उनका यह पोस्ट ‘रामायण’ के लिए बिल्कुल नहीं था. उन्होंने कहा, ‘मैं इस पर कोई कमेंट नहीं करना चाहता, लेकिन यह रामायण को लेकर नहीं था. हालांकि, उन्होंने अपना एक और पोस्ट डिलीट कर दिया है, जिससे सस्पेंस अभी भी बना हुआ है.

‘धुरंधर 2’ पर लगे प्रोपेगेंडा के आरोपों पर मानव गोहिल का जवाब, हॉलीवुड फिल्म का उदाहरण देकर समझाया नजरिया

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है और महज दो हफ्तों में 961 करोड़ रुपये बटोरकर 1000 करोड़ी क्लब की ओर बढ़ रही है. हालांकि, फिल्म अपनी राजनीतिक विचारधारा को लेकर विवादों में भी घिरी है. इंटरनेट पर एक धड़ा इसे प्रोपेगेंडा बता रहा है. अब मानव गोहिल का मानना है कि कला और राजनीति को नहीं मिलाना चाहिए. उन्होंने हॉलीवुड की जीरो डार्क थर्टी का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां ऐसी राजनीतिक फिल्मों पर इतना विवाद नहीं होता.

राघव चड्ढा के सपोर्ट में उतरे राजीव अदातिया, बताया देश का सबसे बेहतरीन नेता

आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा में राघव चड्ढा को उपनेता के पद से हटाए जाने के बाद ‘बिग बॉस 15’ फेम राजीव अदातिया उनके समर्थन में उतर आए हैं. एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के करीबी दोस्त राजीव ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट साझा कर राघव की जमकर तारीफ की. राजीव ने राघव को भारत के बेहतरीन राजनेताओं में से एक बताते हुए कहा कि वह न केवल एक अच्छे नेता हैं, बल्कि एक नेक दिल इंसान भी हैं. उन्होंने लिखा, ‘राघव जनता से सीधे जुड़े हुए हैं और आम आदमी की आवाज उठाते हैं. मेरा समर्थन उनके पद के लिए नहीं, बल्कि उस ईमानदारी और दयालुता के लिए है जो वह देश के प्रति दिखाते हैं.’ राजीव के इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींचा है.

रणबीर कपूर का ‘रामायण’ में होगा डबल रोल, इस खास रोल में भी आएंगे नजर

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ साल 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जिसे लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है. फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे रणबीर कपूर ने खुद इस बात की पुष्टि कर दी है कि इस मेगा बजट फिल्म में उनका डबल रोल होगा. रणबीर न केवल भगवान श्रीराम के अवतार में दर्शकों का दिल जीतेंगे, बल्कि वह भगवान परशुराम के शक्तिशाली और उग्र किरदार में भी नजर आएंगे. रणबीर ने बताया कि दोनों ही किरदार भगवान विष्णु के अवतार हैं, लेकिन उनकी प्रकृति और हाव-भाव पूरी तरह अलग हैं, जिसे पर्दे पर उतारने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है. इस खबर ने फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है.

रवि किशन ने की सलमान खान की तारीफ, भाईजान को बताया नेकदिल इंसान

फिल्म तेरे नाम के दो दशक बीत जाने के बाद भी रवि किशन के दिल में सलमान खान के लिए सम्मान रत्ती भर भी कम नहीं हुआ है. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रवि किशन ने भाईजान की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें एक बेहद मददगार और नेक दिल इंसान बताया. उन्होंने कहा, ‘सलमान मेरे बहुत पुराने और अच्छे दोस्त हैं. दुनिया उनके बारे में क्या कहती है, मुझे उससे कोई फर्क नहीं पड़ता. मेरा अनुभव उनके साथ हमेशा शानदार रहा है.’ रवि किशन ने यह भी याद दिलाया कि सलमान इंडस्ट्री में उनके सीनियर हैं और दोनों के बीच का रिश्ता आज भी उतना ही मजबूत है.

अक्षय खन्ना नहीं थे रहमान डकैत के लिए पहली पसंद, 3 बड़े सुपरस्टार ने ठुकराया था ‘धुरंधर’ का यह रोल

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर में अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत के किरदार में जान फूंक दी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह रोल उनकी पहली पसंद नहीं था? कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने खुलासा किया कि अक्षय से पहले तीन बड़े सितारों ने इस रोल को ठुकरा दिया था. हैरानी की बात यह है कि मना करने की वजह फिल्म की कहानी नहीं, बल्कि रणबीर सिंह का लीड रोल में होना था. मुकेश के मुताबिक, साउथ के एक और बॉलीवुड के दो एक्टर्स ने यह कहकर मना कर दिया कि यह तो रणवीर की फिल्म है. हालांकि, डायरेक्टर आदित्य धर अपने विजन को लेकर कॉन्फिडेंट थे और आखिरकार अक्षय खन्ना ने इस चैलेंजिंग रोल को यादगार बना दिया.

‘धुरंधर 2’ की कहानी चोरी के आरोपों पर भड़के आदित्य धर, संतोष कुमार को भेजा लीगल नोटिस

रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर 2 को लेकर विवाद अब कानूनी मोड़ ले चुका है फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने उन पर कहानी चोरी का आरोप लगाने वाले मेकर संतोष कुमार को कड़ा जवाब दिया है. आदित्य की लीगल टीम ने संतोष को नोटिस भेजकर इन सभी दावों को पूरी तरह झूठा और बेबुनियाद करार दिया है. सूत्रों के मुताबिक, बार-बार चेतावनी देने के बावजूद जब संतोष कुमार ने सोशल मीडिया और इंटरव्यू में फिल्म को लेकर बयानबाजी बंद नहीं की, तो आदित्य धर ने अब उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही शुरू करने का फैसला किया है. साफ है कि ‘धुरंधर 2’ की टीम इस विवाद को अब और बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है.



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *