Friday, 17 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

गिफ्ट वापस लाने की अनोखी सनक है फिल्म, ‘टोस्टर’ के चक्कर में उलझे राजकुमार राव ने किया लोटपोट, ट्रेलर हुआ रिलीज


Last Updated:

राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की आगामी फिल्म ‘टोस्टर’ का मजेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. यह राजकुमार राव के प्रोडक्शन हाउस ‘कम्पा फिल्म’ की पहली फिल्म है. कहानी रमाकांत नामक एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बचत करने का बेहद शौकीन है. फिल्म में मोड़ तब आता है जब रमाकांत एक शादी में गिफ्ट किया गया ‘टोस्टर’ वापस पाने की सनक में अजीबोगरीब स्थितियों में फंस जाता है. विवेक दास चौधरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अभिषेक बनर्जी और अर्चना पूरन सिंह जैसे कलाकार भी शामिल हैं. यह कॉमेडी ड्रामा 15 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा.

ख़बरें फटाफट

'टोस्टर' के चक्कर में उलझे राजकुमार राव ने किया लोटपोट, ट्रेलर हुआ रिलीजZoom

राजकुमार राव के प्रोडक्शन की पहली फिल्म है ‘टोस्टर’ (फोटो साभार: YouTube/Videograb)

नई दिल्ली: राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की नई फिल्म ‘टोस्टर’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है और इसे देखकर हंसी रोकना मुश्किल है. यह फिल्म राजकुमार के अपने प्रोडक्शन हाउस ‘कम्पा फिल्म’ की पहली पेशकश है, जिसे उनकी पत्नी पत्रलेखा ने प्रोड्यूस किया है. कहानी का अहम किरदार ‘रमाकांत’ एक ऐसा इंसान है जो बचत करने के मामले में किसी भी हद तक जा सकता है. उसे लगता है कि बचाई गई एक-एक पाई उसकी बहुत बड़ी जीत है. वह अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में हर छोटी चीज से फायदा निकालने की जुगत में लगा रहता है और एक बार कहीं पैसा खर्च कर दे, तो उसे वसूलने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा देता है. राजकुमार ने इस सीधे-सादे लेकिन पक्के कंजूस के रोल को बहुत ही मजेदार अंदाज में जिया है.

फिल्म में असली ट्विस्ट तब आता है, जब रमाकांत और उसकी पत्नी सान्या मल्होत्रा एक शादी में किसी को ‘टोस्टर’ गिफ्ट करते हैं. कुछ समय बाद उसे पता चलता है कि उस कपल का तलाक हो गया है और उन्होंने वह टोस्टर कहीं दान कर दिया है. यह सुनकर रमाकांत के तो जैसे होश ही उड़ जाते हैं. उसे लगता है कि उसका पैसा बर्बाद हो गया और वह उस टोस्टर को किसी भी तरह वापस लाने की सनक में निकल पड़ता है. अपनी इस अजीबोगरीब तलाश के चक्कर में वह खुद को और अपने परिवार को ऐसी उलझनों में फंसा देता है कि वह जितना मामला सुलझाने की कोशिश करता है, उतनी ही मुसीबतें बढ़ती जाती हैं. एक छोटी सी चीज कैसे किसी इंसान के दिमाग पर हावी हो सकती है, यही इस फिल्म का सबसे दिलचस्प पहलू है.

15 अप्रैल को ओटीटी पर रिलीज होगी टोस्टर
फिल्म के बारे में बात करते हुए राजकुमार राव ने बताया कि रमाकांत को लगता है कि वह जो कुछ भी कर रहा है, वह बहुत व्यावहारिक और सही है, जबकि दुनिया की नजर में वह सनकी है. निर्देशक विवेक दास चौधरी इस फिल्म से अपना डेब्यू कर रहे हैं और उन्होंने बहुत ही बारीकी से एक मिडिल क्लास इंसान की बचत वाली मानसिकता को पर्दे पर उतारा है. सान्या मल्होत्रा के साथ उनकी जोड़ी और अभिषेक बनर्जी, अर्चना पूरन सिंह, फराह खान जैसे सितारों की मौजूदगी फिल्म को और भी मजेदार बनाती है. यह फिल्म 15 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है. अगर आप हल्की-फुल्की और जिंदगी से जुड़ी कहानियों के शौकीन हैं, तो रमाकांत का यह ‘टोस्टर’ आपको जरूर पसंद आएगा.

About the Author

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *