Friday, 17 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

‘धुरंधर 2 अगले 3-4 महीने तक चलेगी’, अदिवि शेष ने आदित्य धर को बताया दोस्त, जानें क्यों टल गई थी ‘डकैत’ की रिलीज


Last Updated:

तेलुगु स्टार अदिवि शेष की फिल्म डकैत की रिलीज डेट आगे बढ़ चुकी है. ट्रेलर लॉन्च के मौके पर एक्टर ने खुलासा किया कि आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 का जिस तरह से तूफान उठा है, उसकी वजह से उन्हें पर्याप्त स्क्रीन्स नहीं मिल पा रहे थे. अदिवि का मानना है कि रणवीर सिंह की यह फिल्म अगले 3-4 महीने तक सिनेमाघरों में टिकी रहेगी. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इंडस्ट्री में हर तरह की फिल्मों के लिए जगह है, लेकिन सही शो-टाइम के लिए उन्होंने अब 10 अप्रैल को ‘डकैत’ रिलीज करने का फैसला किया.

ख़बरें फटाफट

'धुरंधर 2 अगले 3-4 महीने तक चलेगी', अदिवि शेष ने आदित्य धर को बताया दोस्तZoom

‘धुरंधर 2’ के साथ रिलीज होने वाली थी अदिवि शेष की फिल्म डकैत.

नई दिल्ली. तेलुगु स्टार अदिवि शेष अपनी आने वाली फिल्म डकैत की रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिसमें उनके साथ मृणाल ठाकुर और अनुराग कश्यप नजर आएंगे. पहले यह फिल्म 19 मार्च को रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ के साथ क्लैश होने वाली थी, लेकिन अब यह 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. शनिवार को फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अदिवि शेष ने खुद इस देरी की वजह साफ की. साथ ही उन्होंने धुरंधर 2 की सफलता की तारीफ करते हुए डायरेक्टर आदित्य धर को अपना दोस्त बताया.

अदिवि ने बताया कि वह ‘डकैत’ को उगादी (तेलुगु नव वर्ष) के मौके पर रिलीज करना चाहते थे, लेकिन आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 की वजह से ‘डकैत’ को वैसी स्क्रीन और शो नहीं मिल पा रहे थे जैसी टीम को उम्मीद थी. ऐसे में मेकर्स ने रिस्क न लेते हुए फिल्म को आगे बढ़ाने का फैसला किया, ताकि 10 अप्रैल को फिल्म को बेहतरीन ओपनिंग मिल सके. अदिवि शेष ने अपनी फिल्म की रिलीज टालने पर खुलकर बात की.

‘धुरंधर 2’ की वजह से टल गई थी ‘डकैत’ की रिलीज डेट

उन्होंने कहा, ‘असल में हम उगादी के मौके पर 19 मार्च को फिल्म लाने वाले थे, जो साउथ के लिए बहुत सही समय था. लेकिन मेरे दोस्त आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 की वजह से हमें मनमुताबिक स्क्रीन्स और शो नहीं मिल पा रहे थे. जब हमारे डिस्ट्रीब्यूटर्स ने भरोसा दिलाया कि 10 अप्रैल को हमें शानदार शो-टाइम और थिएटर्स मिलेंगे, तभी हमने नई तारीख का ऐलान किया.’

क्या ‘डकैत’ पर पड़ेगा ‘धुरंधर 2’ के तूफान का असर?

अदिवि से पूछा गया कि क्या ‘धुरंधर 2’ की वजह से उनकी फिल्म के कलेक्शन पर बुरा असर पड़ेगा, तो उन्होंने इस बात को सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने रणवीर सिंह की फिल्म की तारीफ करते हुए कहा, ‘धुरंधर 2 अगले 3-4 महीने चलती रहेगी और चलनी भी चाहिए. यह फिल्म इस सफलता की हकदार है. मेरा मानना है कि सिनेमाघरों में हर तरह की फिल्म के लिए अपनी जगह होती है.’

आईपीएल से की धुरंधर 2 फिल्म की तुलना

साउथ एक्टर ने रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की तुलना आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) से करते हुए इसकी जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि यह फिल्म सिर्फ एक मूवी नहीं बल्कि एक ऐसा फेनोमेनन है, जो हमारे कल्चर और आज के दौर की सोच को प्रभावित कर रही है. साथ ही, उन्होंने यह भी साफ किया कि इंडस्ट्री में हर तरह की फिल्मों के लिए जगह है. मजाकिया अंदाज में अदिवि बोले, ‘सिनेमा में अलग-अलग कहानियों के लिए हमेशा जगह होती है. मैं तो बस यही चाहता हूं कि जिनको भी ‘धुरंधर 2’ का टिकट न मिले, वो जल्दी-जल्दी डकैत फिल्म देखने आ जाएं.

About the Author

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *