Friday, 17 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

इंजीनियरिंग छोड़कर बन गया डायरेक्टर, श्रीदेवी का था जबरा फैन, फिल्मों के जरिए रच दिया इतिहास


Last Updated:

फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक राम गोपाल वर्मा को हमेशा अलग तरह की फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है. उन्होंने ‘शिवा’, ‘रंगीला’, ‘सत्या’, ‘कंपनी’ और ‘सरकार’ जैसी हिट फिल्में बनाईं. श्रीदेवी के तो वह डाई हार्ट फैन थे.

ख़बरें फटाफट

 इंजीनियरिंग छोड़कर बन गया डायरेक्टर, श्रीदेवी का था जबरा फैनZoom

फिल्मों से जीता फैंस का दिल

नई दिल्ली. फिल्म इंडस्ट्री को ‘रंगीला’ रंग देने वाले राम गोपाल वर्मा का नाम आज भी बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है. उन्होंने अपनी फिल्मों से ना सिर्फ लोगों का मनोरंजन किया, बल्कि सिनेमा बनाने का तरीका भी बदल दिया. राम गोपाल वर्मा, जिन्हें लोग प्यार से ‘रामू’ या ‘आरजीवी’ भी कहते हैं, 7 अप्रैल को अपना जन्मदिन मना रहे हैं.

उनकी जिंदगी की कहानी भी उनकी फिल्मों की तरह ही दिलचस्प है. उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़कर फिल्मों में करियर बनाने का फैसला लिया और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.साल 1989 में उनकी पहली फिल्म ‘शिवा’ आई, जिसने उन्हें रातोंरात पहचान दिला दी. पहली ही फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला. इसके बाद उन्होंने साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी अलग पहचान बना ली.

1995 में रच दिया था इतिहास

ईशा कॉपीकर को बनाया था स्टार

राम गोपाल वर्मा ने अपने करियर में ‘सरकार’ सीरीज के जरिए पॉलिटिकल ड्रामा को भी नए अंदाज में पेश किया. इस सीरीज में अमिताभ बच्चन का किरदार काफी पसंद किया गया.राम गोपाल वर्मा की खास बात ये है कि वो हमेशा कुछ नया करने की कोशिश करते हैं. उन्होंने फिल्मों में आइटम सॉन्ग का ट्रेंड भी पॉपुलर किया. ‘कंपनी’ का ‘खल्लास’ गाना इसका बड़ा उदाहरण है, जिससे ईशा कॉपीकर को खास पहचान मिली.

बता दें कि विवादों से उनका पुराना नाता रहा है, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को बहुत कुछ नया दिया. उनकी फिल्में आज भी अपनी अलग सोच, तकनीक और बोल्ड स्टोरी के लिए जानी जाती हैं.इसके अलावा कई जबर्दस्त फिल्में बनाने वाले राम गोपाल श्रीदेवी के बहुत बड़े फैन रहे हैं. उनके प्रति राम गोपाल की दीवानगी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ‘शिवा’ की मेकिंग के दौरान वह नागार्जुन के ऑफिस से निकलकर अक्सर श्रीदेवी की एक झलक पाने के लिए उनके घर के बाहर खड़े हो जाते थे.

About the Author

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *