Friday, 17 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

दिल जीत रहा ‘ग्लोरी’ का टीजर, रोमांस छोड़ बॉक्सर बने पुलकित सम्राट! किरदारो को लेकर किया बड़ा खुलासा


Last Updated:

पुलकित सम्राट की वेब सीरीज ‘ग्लोरी’ का टीज़र आखिरकार रिलीज हो गया है. टीजर के सामने आते ही इसने लोगों का ध्यान खींच लिया है. दमदार विजुअल्स और सीरियस टोन के साथ ये टीज़र काफी इम्प्रेसिव लग रहा है.

ख़बरें फटाफट

दिल जीत रहा ‘ग्लोरी’ का टीजर, रोमांस छोड़ बॉक्सर बने पुलकित सम्राटZoom

फैंस का जीता दिल

नई दिल्ली. दिव्येंदु, पुलकित सम्राट और सुविंदर विक्की की वेब सीरीज ‘ग्लोरी’ को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. नेटफ्लिक्स अपनी पहली स्पोर्ट्स थ्रिलर सीरीज ‘ग्लोरी’ लेकर आ रहा है और अब इसकी रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है. ये सीरीज 1 मई को स्ट्रीम होगी. हाल ही में सीरीज का टीजर भी रिलीज हुआ है.

इस बार पुलकित सम्राट अपने पुराने रोमांटिक और कॉमिक अंदाज से बिल्कुल अलग नजर आ रहे हैं. ‘ग्लोरी’ में वो पहली बार बॉक्सर के रोल में दिखेंगे और इसके लिए उन्होंने जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन किया है.

किरदार का किया खुलासा

बात अगर टीजर की करें तो टीजर में उनकी फिट बॉडी, कड़ी ट्रेनिंग, इमोशनल सीन और दमदार बॉक्सिंग सीक्वेंस की झलक देखने को मिलती है. इससे साफ है कि कहानी संघर्ष, मेहनत और खुद को साबित करने के जज्बे पर आधारित है. अपने किरदार के बारे में बात करते हुए पुलकित ने कहा कि उन्हें इस सीरीज की रियल और सख्त दुनिया ने काफी आकर्षित किया. उनका कहना है कि इस कहानी में हर जीत मायने रखती है और हर कदम जरूरी होता है. उनका किरदार रवि बाहर से शांत है, लेकिन अंदर से बेहद जुनूनी और आग से भरा हुआ है.

View this post on Instagram





Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *