Friday, 17 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

Divyanka Tripathi Pregnancy: ‘बिना पूछे हमारी फोटो लगाई’, IVF की खबरों पर भड़कीं दिव्यांका त्रिपाठी


Last Updated:

Divyanka Tripathi Pregnancy: टीवी की दुनिया की सबसे चर्चित एक्ट्रेसेस में शामिल दिव्यांका त्रिपाठी 41 की उम्र में मां बनने वाली हैं. शादी के 10 साल बाद घर आने वाले नन्हे मेहमान को लेकर जहां परिवार में जश्न है, वहीं दिव्यांका और विवेक ने प्रेग्नेंसी में ‘IVF’ के इस्तेमाल की खबरों पर कड़ा ऐतराज जताया है. जानें पूरा मामला.

'बिना पूछे हमारी फोटो लगाई', IVF की खबरों पर भड़कीं दिव्यांका त्रिपाठीZoom

Divyanka Tripathi Pregnancy: आईवीएफ की खबर के साथ फोटो जाने पर दिव्यांका त्रिपाठी नाराज हैं

नई दिल्ली (Divyanka Tripathi Pregnancy). टेलीविजन जगत की सबसे चहेती एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं. शादी के 10 साल लंबे इंतजार के बाद यह खूबसूरत कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है. 41 साल की उम्र में दिव्यंका की पहली प्रेग्नेंसी की खबर ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरी टीवी इंडस्ट्री और फैंस को खुशियों से भर दिया है. हाल ही में हुए उनके शानदार बेबी शॉवर की तस्वीरों ने इंटरनेट पर खूब वाहवाही लूटी थी, जहां दिव्यांका के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा था.

इस खुशी के माहौल के बीच अब एक विवाद खड़ा हो गया है. दरअसल, एक नामी मीडिया हाउस ने आईवीएफ (IVF) से जुड़े अपने लेख में बिना पूछे दिव्यांका और विवेक की तस्वीर लगा दी. इस खबर के फैलते ही सोशल मीडिया पर कयास लगाए जाने लगे कि क्या दिव्यांका ने प्रेग्नेंसी के लिए मेडिकल साइंस का सहारा लिया? अपनी चुप्पी तोड़ते हुए दिव्यांका त्रिपाठी ने इस पर न केवल नाराजगी जताई है, बल्कि दुनिया के सामने अपना सच भी रख दिया है. दिव्यांका का यह जवाब उन महिलाओं के लिए उम्मीद की नई किरण है, जो बढ़ती उम्र में मां बनने का सपना देखती हैं.

IVF नहीं, नैचुरल है प्रेग्नेंसी, दिव्यांका ने खोली खबरों की पोल

दिव्यांका ने हाल ही में एक नामी अखबार के आर्टिकल में अपनी और विवेक दहिया की फोटो देखी. यह आर्टिकल आईवीएफ के फायदों के बारे में था. दिव्यांका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उस आर्टिकल का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा कि पैरेंटहुड का हर रास्ता खूबसूरत होता है और वे मेडिकल साइंस की तरक्की का सम्मान करती हैं, लेकिन उनके मामले में यह बात सच नहीं है. उन्होंने नाराजगी जताई कि आर्टिकल छापने से पहले उनसे एक बार पूछा तक नहीं गया.

नैचुरल प्रेग्नेंसी ने जगाई नई उम्मीद

एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर साफ-साफ शब्दों में स्पष्ट किया कि उनकी प्रेग्नेंसी पूरी तरह से नैचुरल प्रक्रिया का परिणाम है. दिव्यांका ने लिखा, हम क्लियर करना चाहते हैं कि हमारा पॉजिटिव रिजल्ट आईवीएफ के जरिए नहीं था. यह एक नैचुरल प्रक्रिया थी, जो कहीं न कहीं उन लोगों के लिए भी उम्मीद जगाती है जो उम्र के इस पड़ाव पर हैं. दिव्यांका त्रिपाठी का मानना है कि उनकी भी अपनी एक कहानी है, लेकिन मीडिया ने जो कहानी दिखाई, वह उनकी नहीं थी.

जून में होगी डिलीवरी

बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के घर इस समय जश्न का माहौल है. कुछ समय पहले ही हुए बेबी शॉवर में टीवी जगत के कई नामी सितारे पहुंचे थे. दिव्यांका ने खुद अपनी ड्यू डेट का खुलासा करते हुए बताया कि वे जून 2026 में अपने नन्हे मेहमान को जन्म देंगी. शादी के एक दशक बाद इस सुखद अहसास को जी रहीं दिव्यांका फिलहाल अपने स्वास्थ्य और आने वाले बच्चे की तैयारियों में व्यस्त हैं. इसके साथ ही यह टीवी कपल अपनी यूट्यूब जर्नी भी शुरू कर चुका है.

About the Author

Deepali Porwal

With more than 10 years of experience in journalism, I currently specialize in covering education and civil services. From interviewing IAS, IPS, IRS officers to exploring the evolving landscape of academic sys…और पढ़ें



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *