Friday, 17 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

Dacoit Box office Collection Day 2: दूसरे दिन ‘डकैतः एक प्रेम कथा’ के हिंदी कलेक्शन में उछाल, लेकिन ‘धुरंधर 2’ से हुई बहुत कम कमाई


Last Updated:

मृणाल ठाकुर, अदिवि शेष और अनुराग कश्यप स्टारर ‘डकैतः एक प्रेम कथा’ भी उन्हीं फिल्मों में से एक है, जिसे रिलीज से पहले काफी चर्चा, देरी और उम्मीदों के साथ देखा जा रहा था. लेकिन दो दिन बाद अब बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की असली तस्वीर सामने आने लगी है. फिल्म ने पहले दिन के मुकाबले थोड़ा अच्छा कलेक्शन किया है, लेकिन ‘धुरंधर 2’ के शनिवार के कलेक्शन से कम रहा.

ख़बरें फटाफट

Dacoit BOC Day 2: दूसरे दिन 'डकैतः एक प्रेम कथा' के हिंदी कलेक्शन में उछालZoom

‘डकैत’ के दूसरे दिन के कलेक्शन में उछाल आया.

मुंबई. मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष स्टारर ‘डकैतः एक प्रेम कथा’ 10 अप्रैल को रिलीज हुई. ‘डकैत’ ने मिक्स्ड रिव्यूज के बीच ठीक-ठाक कलेक्शन के साथ ओपनिंग की, लेकिन दूसरे दिन इसमें कोई बड़ा उछाल देखने को नहीं मिला है. डकैत ने ओपनिंग डे पर भारत में 6.55 करोड़ रुए का कलेक्शन किया. जबकि दूसरे इसके कलेक्शन में थोड़ी उछाल देखने को मिली. फिल्म के हिंदी कलेक्शन में भी पहले दिन के मुकाबले अच्छी कमाई है. पहले दिन फिल्म की हिंदी वर्जन से 90 लाख रुपए की कमाई हुई थी, जबकि दूसरे दिन 1.40 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘डकैतः एक प्रेम कथा’ ने 3734 शोज के जरिए दूसरे दिन यानी शनिवार को कुल 7 करोड़ रुपए की नेट कमाई की. इसके साथ ही फिल्म की भारत में कुल ग्रॉस कमाई 15.81 करोड़ और कुल नेट कमाई 13.55 करोड़ रुपए हो गई है.

विदेशों में, फिल्म ने दूसरे दिन ₹2.50 करोड़ की कमाई की, जिससे अब तक की कुल ओवरसीज ग्रॉस कमाई 9 करोड़ रुपए हो गई है. इससे ‘डकैतः एक प्रेम कथा’ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 24.81 करोड़ पहुंच गई है. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधरः द रिवेंज’ से कड़ी टक्कर मिल रही है, जबकि वह फिल्म अब अपने चौथे हफ्ते में चल रही है. ‘धुरंधर 2’ ने शनिवार को 11.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो ‘डकैत’ के शनिवार के कलेक्शन से भी ज्यादा है.

About the Author

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *