Friday, 17 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

भीषण सड़क हादसे में अभिनेता हरीश का निधन, देर रात टैंकर से टकराई थी एक्टर की कार, विलेन के रोल से हुए थे मशहूर


Last Updated:

कन्नड़ एक्टर हरीश का 40 साल की आयु में एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया. यह हादसा कोडागु के कुशालनगर में हुआ, जब उनकी कार सड़क किनारे खड़े एक टैंकर से टकरा गई. हरीश अपने विलेन के किरदारों के लिए काफी मशहूर थे और उन्होंने कई पॉपुलर फिल्मों और टीवी सीरियलों में अपनी पहचान बनाई थी. एक्टर के अचानक निधन से कन्नड़ सिनेमा और टीवी जगत में मातम पसरा हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसी के साथ मैंगलुरु में हुए एक अन्य हादसे में 29 साल के गोपाल की भी जान चली गई, जो सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाते हैं.

ख़बरें फटाफट

भीषण सड़क हादसे में अभिनेता हरीश का निधन, देर रात टैंकर से टकराई थी कारZoom

कन्नड़ एक्टर हरीश 40 साल के थे.

नई दिल्ली: कन्नड़ सिनेमा से एक बहुत ही दुखद खबर सामने आई है. मशहूर एक्टर हरीश का सड़क हादसे में निधन हो गया है. उन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी से कन्नड़ फिल्मों और टीवी सीरियल्स में एक खास पहचान बनाई थी, अब हमारे बीच नहीं रहे. कोडागु जिले के कुशालनगर तालुक में एक भीषण सड़क हादसे ने इस सितारे को हमसे छीन लिया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 40 साल के हरीश देर रात अपना काम खत्म करके अपनी कार से कुशालनगर से अपने घर होसकोटे की ओर जा रहे थे. इसी दौरान, फॉरेस्ट एरिया के पास नेशनल हाईवे 275 पर किनारे खड़े एक टैंकर से उनकी कार की जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और गंभीर चोट आने की वजह से हरीश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

हादसे ने कन्नड़ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डाल दिया है. हरीश सिर्फ 40 साल के थे और अपने करियर के बेहतरीन स्टेज पर थे. उन्होंने कई पॉपुलर सीरियलों और फिल्मों में काम किया था, जहां खास तौर पर उनके ‘विलेन’ वाले किरदारों को दर्शकों ने खूब सराहा. एक्टर के निधन की खबर फैलते ही सोशल मीडिया पर उनके फैंस और इंडस्ट्री के साथियों ने गहरा दुख जताया है. हर कोई इस बात से हैरान है कि इतनी कम उम्र में एक होनहार कलाकार का अंत इस तरह होगा. एक्टर के जाने से कन्नड़ छोटे पर्दे पर जो खालीपन आया है.

कन्नड़ सिनेमा में पसरा मातम
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शुरुआती छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर कार सीधे खड़े टैंकर से कैसे टकरा गई. बीते कुछ सालों में कई फिल्मी सितारे सड़क हादसों का शिकार बने हैं. एक्टर हरीश की मौत के बाद एक बार फिर सड़क सुरक्षा और सावधानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘न्यूज18 कन्नड़’ की रिपोर्ट के अनुसार, एक अन्य दुखद घटना में मंगलुरु के पास भी एक भीषण एक्सीडेंट हुआ, जहां एक टिपर लॉरी और बाइक की टक्कर में 29 साल के गोपाल नाम के युवक की जान चली गई. इन दोनों हादसों ने फिलहाल, पूरा कन्नड़ जगत हरीश के परिवार के प्रति संवेदनाएं जाहिर कर रहा है और उनकी आत्मा की शांति की दुआ कर रहा है.

About the Author

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *