Friday, 17 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

ओटीटी पर रिलीज होगी वो फिल्म, जो बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ से टक्कर लेकर हो गई फ्लॉप, 150 करोड़ था बजट


Last Updated:

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ जैसी बड़ी फिल्म से टकराकर पस्त हुई 150 करोड़ी फिल्म अब ओटीटी पर अपनी किस्मत आजमाने आ रही है. भारी-भरकम बजट और जबरदस्त स्टारकास्ट के बावजूद यह फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों को खींचने में नाकाम रही और फ्लॉप साबित हुई. हालांकि, अब मेकर्स को उम्मीद है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा. अगर आप थिएटर में इस फिल्म को देखने से चूक गए थे, तो अब घर बैठे इसके हाई-ऑक्टेन एक्शन और ड्रामा का आनंद ले सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

ओटीटी पर रिलीज होगी वो फिल्म, जो 'धुरंधर 2' से टक्कर लेकर हो गई फ्लॉप Zoom

ओटीटी पर इस दिन दस्तक देगी मूवी.

नई दिल्ली. साउथ सिनेमा के पावर स्टार पवन कल्याण के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है. उनकी फिल्म उस्ताद भगत सिंह अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाका करने के लिए पूरी तरह तैयार है. पहले कयास लगाए जा रहे थे कि यह फिल्म 23 अप्रैल को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी, लेकिन अब मेकर्स ने नई तारीख का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. फिल्म अब तय समय से पहले यानी 16 अप्रैल को ओटीटी पर रिलीज की जाएगी. सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद, अब घर बैठे दर्शक इस फिल्म के एक्शन और ड्रामा का लुत्फ उठा सकेंगे.

View this post on Instagram





Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *