Friday, 17 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

अमीषा पटेल की ऑन स्क्रीन बहन, ऋतिक रोशन संग दे चुकी ब्लॉकबस्टर, प्यार के लिए समाज से तोड़ दिया था नाता


Last Updated:

ऋतिक रोशन संग ब्लॉकबस्टर दे चुकीं वो हसीना,जिसने 18 साल की उम्र में शादी, 20 की उम्र में मां बनना और समाज का विरोध झेला. फिर तलाक के दर्द से उबरकर दोबारा प्यार किया. इस एक्ट्रेस की असल जिदंगी की कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है.

ख़बरें फटाफट

अमीषा पटेल की ऑन स्क्रीन बहन, ऋतिक रोशन संग दे चुकी ब्लॉकबस्टरZoom

फिल्म ने मचा दिया था तहलका

नई दिल्ली. संघर्ष, हिम्मत की मिसाल मानी जाने वाली वो हसीन एक्ट्रेस, जिसने ऋतिक रोशन संग ब्लॉकबस्टर में काम किया था. लेकिन असल जिंदगी में ऐसे उतार-चढ़ाव आए कि सुनकर यकीन कर पाना मुश्किल हो जाता है. वो जानी मानी एक्ट्रेस कोई और नहीं तनाज ईरानी है.

तनाज ने बहुत कम उम्र में शादी की. महज 20 की उम्र में वह मां बनने की जिम्मेदारी संभालने लगी. 8 अप्रैल 1972 को मुंबई में जन्मी तनाज ने अपनी पढ़ाई भी यहीं पूरी की. आज वो तीन बच्चों की मां हैं, लेकिन उनकी फिटनेस और एनर्जी देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना आसान नहीं है.

20 की उम्र में झेला तलाक का दर्द

तनाज ने सिर्फ 18 साल की उम्र में फरीद करीम से शादी कर ली थी. उस वक्त ये फैसला आसान नहीं था, क्योंकि उन्हें अपने पारसी समाज के विरोध का सामना करना पड़ा. यहां तक कि उन्हें समाज से अलग भी कर दिया गया. लेकिन उन्होंने प्यार के लिए सब कुछ झेल लिया. शादी के दो साल बाद, जब वो 20 साल की थीं, उनकी बेटी जैनी का जन्म हुआ. हालांकि ये रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला और आखिरकार दोनों का तलाक हो गया.

कहो ना प्यार है फिल्म का एक सीन

ऋतिक रोशन संग दी ब्लॉकबस्टर

तलाक के बाद तनाज ने अपनी जिंदगी को नए सिरे से शुरू करने का फैसला लिया. उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और साल 2000 में फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से अपने करियर की शुरुआत की. इस फिल्म में वो अमीषा पटेल की बहन ‘नीता’ के रोल में नजर आई थीं. इसके बाद उन्होंने ‘हमारा दिल आपके पास है’, ‘36 चाइना टाउन’, ‘हद कर दी आपने’ और ‘मैं प्रेम की दीवानी हूं’ जैसी कई फिल्मों में काम किया.

बता दें कि सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, टीवी पर भी तनाज ने अपनी पहचान बनाई. ‘जबान संभाल के’, ‘कहानी घर घर की’, ‘स्वाभिमान’, ‘श्री’ और ‘अपना टाइम भी आएगा’ जैसे शोज में उनके किरदार काफी पसंद किए गए. पहली शादी टूटने के बाद उनकी जिंदगी में फिर से प्यार आया. ‘गुरुकुल’ शो के दौरान उनकी मुलाकात एक्टर बख्तियार ईरानी से हुई. दोनों करीब आए और प्यार हो गया. हालांकि तनाज उम्र में बख्तियार से 8 साल बड़ी हैं, जिसकी वजह से शुरुआत में उनके परिवार को ये रिश्ता मंजूर नहीं था. लेकिन बाद में बख्तियार की बहन डेलनाज ईरानी ने परिवार को मना लिया. आखिरकार साल 2007 में दोनों ने शादी कर ली.

दूसरी शादी के बाद तनाज के दो और बच्चे हुए और आज वो अपने परिवार के साथ खुशहाल जिंदगी जी रही हैं. पिछले कुछ समय से वो एक्टिंग से थोड़ी दूर जरूर हैं, लेकिन उनकी मुस्कान और पॉजिटिव सोच आज भी लोगों का दिल जीत लेती है.

About the Author

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *