Friday, 17 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

ब्रिटिश एक्टर जॉन नोलन का निधन, 87 साल की आयु में ली अंतिम सांस, क्रिस्टोफर नोलन ने दिया ट्रिब्यूट


Last Updated:

मशहूर ब्रिटिश एक्टर जॉन नोलन का 87 साल की आयु में निधन हो गया है. वे न सिर्फ एक मंझे हुए कलाकार थे, बल्कि दिग्गज फिल्ममेकर क्रिस्टोफर नोलन के चाचा और उनके सबसे बड़े इंस्पिरेशन भी थे. क्रिस्टोफर ने उन्हें याद करते हुए कहा कि जॉन ने ही उन्हें कला की गहराई और सच्चाई सिखाई थी. जॉन नोलन ने ‘बैटमैन बिगिन्स’, ‘द डार्क नाइट राइजेस’ और ‘डनकर्क’ जैसी बड़ी फिल्मों में काम किया था. थिएटर से लेकर ‘पर्सन ऑफ इंटरेस्ट’ जैसे टीवी शोज तक, उनका करियर काफी शानदार रहा. उनके जाने से सिनेमा जगत ने एक समर्पित और प्रभावशाली कलाकार खो दिया है.

ख़बरें फटाफट

ब्रिटिश एक्टर जॉन नोलन का निधन, 87 साल की आयु में ली अंतिम सांसZoom

क्रिस्टोफर नोलन के अंकल जॉन नोलन का निधन.

नई दिल्ली: मशहूर फिल्ममेकर क्रिस्टोफर नोलन के लिए उनके चाचा जॉन नोलन का जाना कुछ ऐसा ही है. थिएटर और फिल्मी दुनिया के दिग्गज जॉन नोलन ने 87 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. एक्टर का न सिर्फ परिवार, बल्कि सिनेमा प्रेमी भी दुखी हो गए. जॉन नोलन एक शानदार एक्टर तो थे ही, लेकिन क्रिस्टोफर नोलन के लिए वो उससे कहीं बढ़कर थे. वो उनके पहले गुरु और प्रेरणा थे जिन्होंने नोलन को कला की बारीकियां समझाईं.

क्रिस्टोफर नोलन ने अपने चाचा को याद करते हुए बड़े ही इमोशनल शब्दों में कहा कि जॉन ही वो पहले कलाकार थे जिनसे उन्हें अभिनय की सच्चाई और रचनात्मकता की खुशी का अहसास हुआ. दोनों के बीच सिर्फ खून का रिश्ता नहीं था, बल्कि काम को लेकर एक गहरा जुनून भी था. जॉन नोलन ने क्रिस्टोफर की पहली फिल्म ‘फॉलोइंग’ से लेकर ‘बैटमैन बिगिन्स’ और ‘द डार्क नाइट राइजेज’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभाईं. ‘डनकर्क’ में भी उन्होंने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया. सिर्फ क्रिस्टोफर ही नहीं, बल्कि उनके भाई जोनाथन नोलन के साथ भी जॉन ने ‘पर्सन ऑफ इंटरेस्ट’ जैसी सीरीज में काम किया, जो दिखाता है कि वो पूरे नोलन परिवार के लिए एक मजबूत स्तंभ की तरह थे.

जॉन नोलन ने थियेटर से शुरू किया करियर
1938 में इंग्लैंड के केंट में जन्मे जॉन नोलन का करियर थिएटर की दुनिया से शुरू हुआ था. उन्होंने रॉयल शेक्सपियर कंपनी जैसे प्रतिष्ठित ग्रुप्स के साथ काम किया और फिर टेलीविजन की दुनिया में भी अपनी पहचान बनाई. ‘डैनियल डेरोंडा’ और ‘साइलेंट विटनेस’ जैसे शोज में उनकी अदाकारी को आज भी याद किया जाता है. अपनी आखिरी सांस तक वो अभिनय से जुड़े रहे और उनकी अंतिम झलक ‘ड्यून: प्रॉफेसी’ में देखने को मिली. आज भले ही वो हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन क्रिस्टोफर नोलन के काम में और उनकी सिखाई गई बातों में जॉन नोलन की विरासत हमेशा जिंदा रहेगी. उनके पीछे उनकी पत्नी, बच्चे और पोते-पोतियां हैं, जिनके लिए यह समय बहुत कठिन है.

About the Author

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *