Last Updated:
रणवीर सिंह की धमाकेदार फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है. 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने अपने चौथे हफ्ते में भी शानदार पकड़ बना रखी है और अब यह 1083 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह स्पाई थ्रिलर हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है. दर्शकों के बीच फिल्म का क्रेज ऐसा है कि 25वें दिन भी इसकी कमाई में उछाल देखने को मिल रहा है, जो इसकी जबरदस्त सफलता की गवाही दे रहा है.

1100 करोड़ क्लब के पास पहुंच चुकी है रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2.
नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर धुरंधर 2 का जादू चौथे हफ्ते में भी सिर चढ़कर बोल रहा है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और तब से बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा रही है. इस फिल्म ने इतिहास रचते हुए घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली हिंदी फिल्म बनने का गौरव हासिल किया है. अब यह मूवी 1100 करोड़ क्लब में एंट्री मारने से सिर्फ कुछ ही दूर है. चलिए आपको बताते हैं कि चौथे रविवार को रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने कितनी कमाई की है.
वर्ल्डवाइड ‘धुरंधर 2’ ने पार किया 1700 करोड़ का आंकड़ा
विदेशी बाजारों में भी फिल्म का डंका बज रहा है. रिलीज के 25वें दिन फिल्म ने ओवरसीज में 4.00 करोड़ बटोरे, जिससे विदेशी बॉक्स ऑफिस का कुल कलेक्शन 415.50 करोड़ हो गया है. इसी के साथ दुनियाभर में फिल्म की कुल कमाई (वर्ल्डवाइड ग्रॉस) अब 1712.98 करोड़ के आंकड़े तक पहुंच गई है, जो वाकई में एक ऐतिहासिक कामयाबी है.
‘पुष्पा 2’ को धूल चटा पाएगी ‘धुरंधर 2’?
‘धुरंधर 2’ का अगला टारगेट अब अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2: द राइज’ है जिसने 1234.10 करोड़ का कलेक्शन किया था. हालांकि, कुछ दिन पहले ही इस फिल्म ने ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ (1030.42 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की थी. अब तक यह फिल्म ‘आरआरआर’ (782.20 करोड़), ‘कल्कि 2898 एडी’ (646 करोड़) और यश की ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ (859.70 करोड़) जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को धूल चटा चुकी है. इतना ही नहीं, ‘जवान’, ‘पठान’, ‘स्त्री 2’ और ‘एनिमल’ जैसी सुपरहिट फिल्में भी कमाई की रेस में इससे पीछे छूट गई हैं.
आदित्य धर ने किया ‘धुरंधर 2’ का डायरेक्शन
फिल्म धुरंधर: द रिवेंज की पूरी कमान आदित्य धर के हाथों में है, जिन्होंने इसे लिखा, निर्देशित और को-प्रोड्यूस भी किया है. जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे सितारों की लंबी फौज है. पहले पार्ट की तरह ‘धुरंधर 2’ को भी खाड़ी देशों और पाकिस्तान में बैन कर दिया गया है, लेकिन बाकी देशों में यह फिल्म रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है.
About the Author
साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
Leave a Reply