Friday, 17 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

आशा भोसले ने जब गाया ‘तौबा-तौबा’, विक्की कौशल का हुक स्टेप कर लूट ली थी महफिल, वायरल हुआ पुराना वीडियो


Last Updated:

दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है. लेकिन उनकी जिंदादिली की यादें फैंस के साथ साथ रहेंगी. 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाली आशा ताई ने अपनी आखिरी पारी तक नई पीढ़ी को प्रेरित किया. सोशल मीडिया पर उनका वो वीडियो आज भी वायरल है, जब उन्होंने कॉन्सर्ट में करण औजला के गाने तौबा-तौबा पर विक्की कौशल का हुक स्टेप कर सबको हैरान कर दिया था.

ख़बरें फटाफट

आशा भोसले ने जब गाया 'तौबा-तौबा', विक्की कौशल का हुक स्टेप कर लूट ली थी महफिलZoom

आशा भोसले का पुराना डांस वीडियो इंटरनेट पर एक बार फिर वायरल हो गया है.

नई दिल्ली. मशहूर गायिका आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं. 92 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली. आशा ताई ने कई दशकों तक अपनी आवाज से लोगों के दिलों पर राज किया, लेकिन उनकी पहचान सिर्फ उनकी गायकी तक सीमित नहीं थी. वो अपनी जिंदादिली और नई पीढ़ी के साथ जुड़ने के अंदाज के लिए भी जानी जाती थीं. अभी कुछ समय पहले ही एक कॉन्सर्ट के दौरान उन्होंने विक्की कौशल के तौबा-तौबा गाने का हुक स्टेप कर सबको हैरान कर दिया था. उनका वो वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसने दिखाया कि उम्र महज एक नंबर है.

उनकी इसी फुर्ती की मिसाल 2024 में तब देखने को मिली थी, जब उन्होंने अपने एक कॉन्सर्ट में करण औजला के सुपरहिट गाने तौबा-तौबा पर विक्की कौशल का हुक स्टेप कर सबको हैरान कर दिया था. उस वक्त सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो जमकर वायरल हुआ था और लोगों ने उनकी इस स्पिरिट को खूब सराहा था.



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *