Friday, 17 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

Dacoit Box Office Collection Day 3: रविवार को भी फीकी पड़ी ‘डकैत’, नहीं कर पाई खास कमाई, तीन दिन में हुआ बस इतना कलेक्शन


Last Updated:

Dacoit Box Office Collection Day 3: मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष स्टारर ‘डकैतः एक प्रेम कथा’ पर ‘धुरंधर 2’ भारी पड़ रही है. डकैत का चौथे दिन यानी रविवार को भी कुछ खास कमाल नहीं कर सकी. फिल्म ने लगभग ओपनिंग डे जितना कलेक्शन किया. हालांकि, ऑडियंस और क्रिटिक्स ने मृणाल और अदिवि की अदाकारी की तारीफ की है.

Dacoit BOC Day 3: रविवार को भी फीकी पड़ी 'डकैत', नहीं कर पाई खास कमाईZoom

‘डकैत’ ने रविवार को भी बहुत कम कमाई की. (फोटो साभारः फिल्म पोस्टर)

मुंबई. Dacoit Box Office Collection Day 3: अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म ‘डकैतः एक प्रेम कथा’ कई बार टलने के बाद 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म को ऑडियंस से मिक्स रिव्यूज मिले. दर्शकों ने जहां कलाकारों की एक्टिंग की तारीफ की है, वहीं कई लोगों का मानना है कि फिल्म की स्क्रिप्ट और बेहतर हो सकती थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत की है. वीकेंड के कलेक्शन से पता चल रहा है कि इसके कलेक्शन में कुछ खास इजाफा नहीं हुआ है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताहिक, ‘डकैत’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को बॉक्स ऑफिस पर 6.40 करोड़ रुपए की कमाई की है. फिल्म ने पहले रविवार को भी खास ग्रोथ नहीं दिखाई है. फिल्म ने शुक्रवार को 6.55 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी और दूसरे दिन 6.85 करोड़ रुपये कमाए थे. अब तक फिल्म की कुल इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 23.41 करोड़ रुपये और इंडिया नेट कलेक्शन 19.80 करोड़ रुपये हो गई है.

फिल्म की रिलीज डेट पहले 19 मार्च तय की गई थी, लेकिन बाद में इसे टाल दिया गया. ट्रेलर लॉन्च के दौरान अदिवि शेष से फिल्म की रिलीज डेट बदलने को लेकर सवाल किया गया था. उन्होंने कहा था, “हम इसे 19 मार्च को रिलीज करने वाले थे और साउथ वर्जन के लिए उगादी का मौका अच्छा था, लेकिन मेरे दोस्त आदित्य धर की शानदार ‘धुरंधर 2’ की वजह से हमें सही शोकेसिंग नहीं मिल रही थी.”

जब उनसे पूछा गया कि क्या ‘धुरंधर’ की जबरदस्त बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस का असर ‘डकैत’ पर पड़ेगा, तो अदिवि ने कहा, “मुझे लगता है कि ‘धुरंधर’ अगले तीन-चार महीने तक सिनेमाघरों में चलती रहेगी और चलनी भी चाहिए. ये आईपीएल की तरह है, ऐसी चीजें पूरे कल्चर को प्रभावित करती हैं. हालांकि, अलग-अलग तरह की फिल्मों के लिए जगह है और जो लोग ‘धुरंधर’ की टिकट नहीं पा रहे, वे हमारी फिल्म देखने आ सकते हैं.”

शनील देव के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अदिवि शेष एक इंस्पेक्टर की भूमिका में हैं. कहानी दो पूर्व प्रेमियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें मजबूरी में साथ मिलकर ऐसी लूट की घटनाओं को अंजाम देना पड़ता है, जिससे उनकी जिंदगी बदल जाती है. फिल्म में प्रकाश राज और अनुराग कश्यप भी अहम किरदारों में नजर आते हैं.

About the Author

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *