Last Updated:
‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बीच समय रैना ने सुनील पाल की आलोचना पर पहली बार खुलकर अपनी बात रखी है. उन्होंने कहा कि उन्हें बुरा नहीं लगा, बल्कि उन्हें सुनील पॉल के लिए अफसोस होता है.

समय रैना ने सुनील पाल के लिए कही बड़ी बात
नई दिल्ली. ‘स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना इन दिनों अपने शो और उससे जुड़े विवाद को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. हाल ही में उन्होंने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद पर खुलकर अपनी राय रखी है. साथ ही उन्होंने पहली बार सुनील पाल के बयानों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
हाल ही में समय रैना ने अपनी बातचीत में बताया कि वह सुनील पाल की बातों को ज्यादा अहमियत नहीं देते. उन्होंने कहा कि जो लोग दूसरों की आलोचना करते हैं, वह अक्सर खुद किसी अंदर से किसी परेशानी या किसी उलझन से गुजर रहे होते हैं.
संतुष्ट लोग दूसरों की बुराई नहीं करते
याद किया वो दर्दनाक वक्त
उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कपिल शर्मा या इंडस्ट्री के अन्य बड़े कलाकारों ने इस मुद्दे पर कुछ भी कहना जरूरी नहीं समझा. इस विवाद ने समय रैना की पर्सनल लाइफ को भी प्रभावित किया था. उन्होंने कहा कि वो समय उनके लिए इतना मुश्किल था कि उन्हें एंग्जायटी की समस्या से जूझना पड़ा, लेकिन म्यूजिक ने उन्हें संभालने में मदद की.
बता दें कि समय ने इस बात का भी खुलासा किया था कि गिटार बजाना और ब्लूज सुनना उनके लिए एक तरह से राहत देने वाला जरिया बन गया था. उस वक्त उन्होंने स्टीवी रे वॉन के म्यूजिक का जिक्र किया, जिसे सुनकर उन्हें काफी सुकून मिलता था.
About the Author
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
Leave a Reply