Friday, 17 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

करण कुंद्रा से शादी नहीं करेंगी तेजस्वी प्रकाश? ‘सीक्रेट वेडिंग’ की खबरों के बीच तोड़ी चुप्पी, बताया सच


Last Updated:

बीते कुछ समय से सोशल मीडिया पर करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की शादी की खबरें छाई हुई हैं. रेडिट पर एक पोस्ट में यूजर ने दावा किया कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने दुनिया की नजरों से छिपकर शादी कर ली है. अब एक्ट्रेस ने इसपर चुप्पी तोड़ते हुए रिएक्शन दिया और अपनी शादी के प्लान के बारे में खुलकर बात की.

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश टीवी जगत के सबसे चहीते कपल्स में शुमार हैं. दोनों की केमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद करते हैं. कपल की सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश पिछले 5 साल से डेट कर रहें और कुछ समय से इंटरनेट की दुनिया में दोनों की शादी की अफवाहें छाई हुई हैं.(pc-ig tejasswiprakash)

तेजस्वी प्रकाश ने अपने हालिया इंटरव्यू में करण कुंद्रा से शादी की अटकलों और अपने आगे के प्लान पर रिएक्शन दिया है. वो कहती हैं कि फिलहाल उनका शादी का कोई इरादा नहीं है. दोनों अपने रिश्ते के स्टेटस से खुश हैं.(pc-ig tejasswiprakash)

बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में तेजस्वी प्रकाश ने करण के साथ शादी की प्लानिंग पर कहा, ‘फिलहाल ऐसा कुछ नहीं होने वाला.’ इस वक्त कपल ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ में साथ नजर आ रहा है. एक-दूसरे के साथ काम करने के अनुभव पर तेजस्वी ने कहा, “प्रोफेशनली एक-दूसरे के साथ काम करते हुए बहुत कुछ एक्सप्लोर करने को मिलता है. आप समझ पाते हैं कि सामने वाला किस तरह काम करना पसंद करता है. खासकर मेरे लिए, करण मेरे सीनियर हैं, तो उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है. मेरे लिए ये एक लर्निंग प्रोसेस रहा है.”(pc-ig tejasswiprakash)

Add News18 as
Preferred Source on Google

पहले करण कुंद्रा ने अपने एक्स (पहले ट्विटर) हैंडल पर लिखा था, ‘शादी वादी तो चलो हर दो चार साल बाद करवा ही देते हैं.कितना क्यूट है भिंडी मामू!!!?’. करण का ये ट्वीट भारती सिंह के यूट्यूब व्लॉग पर था, जिसमें कॉमेडियन के बेटे गोला ने उन्हें ‘भिंडी मामू’ कहा था.(pc-ig tejasswiprakash)

करण के ट्वीट पर एक यूजर ने कमेंट किया, ‘करण कुंद्रा गोला को सिखाओ कि या तो मामा मामी बोले या मामा मासी. दोनों को मामा मासी बुलवाओगे तो बहन भाई बन जाओगे’. इस पर करण ने एक फनी डॉग GIF से रिएक्ट किया, जिसमें चेहरा छुपा हुआ था.(pc-ig tejasswiprakash)

एक और यूजर ने लिखा, ‘भिंडी मामू इज द क्यूटेस्ट. रही बात शादी की तो वो तो हम मजाक करते रहते हैं अपने दिल खुश करने के लिए’. करण कुंद्रा ने इसपर भी रिएक्ट किया था. उन्होंने रिएक्शन में लिखा था, ‘तुम्हारे मजाक के चक्कर में आर्टिकल आ जाते हैं’.(pc-ig tejasswiprakash)

बता दें, करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की मुलाकात बिग बॉस के घर के अंदर हुई थी. शो के दौरान दोनों के बीच की केमिस्ट्री देखने को मिली थी. शो के दौरान कंटेस्टेंट्स को करण और तेजस्वी का रिश्ता सोशल मीडिया पर पॉपुलैरिटी हासिल करने का जरिया लगता था. हालांकि, उनता रिश्ता शो के बाद भी कायम रहा.(pc-ig tejasswiprakash)

साल 2021 में दोनों बिग बॉस में साथ नजर आए थे. शो के बाद भी दोनों का रिश्ता कायम रहा था. कपल पिछले 5 साल से डेट कर रहा है. करण कुंद्रा उम्र में तेजस्वी से 9 साल बड़े हैं. वो इंडस्ट्री में एक्ट्रेस से काफी पहले से सक्रिय हैं. (pc-ig tejasswiprakash)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *