Friday, 17 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

संजय दत्त का बड़ा धमाका, ‘आखरी सवाल’ का पोस्टर किया जारी, सुपरस्टार की टैगलाइन ने फैंस को सोचने पर किया मजबूर


Last Updated:

संजय दत्त काफी समय से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘आखिरी सवाल’ को लेकर सुर्खियों में हैं. उनकी ये फिल्म आरएसएस पर बेस्ड हैं, जो कई अनकहे सवालों को सुलझाती नजर आएगी.

ख़बरें फटाफट

संजय दत्त का बड़ा धमाका, ‘आखरी सवाल’ का पोस्टर किया जारीZoom

वायरल हुआ पोस्टर

नई दिल्ली. संजय दत्त की मच अवेटेड फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का मेकर्स ने पोस्टर जारी कर दिया है. काफी समय से फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब संजय दत्त ने पोस्ट शेयर कर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है.

मेकर्स ने संजय दत्त की इस फिल्म का टीजर हनुमान जी की जयंती के मौके पर जारी किया, जो हमें दुनिया के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ’ (RSS) के इतिहास में इतनी गहराई से ले जाता है जैसा पहले कभी नहीं देखा गया.

वायरल हो रही संजय दत्त की पोस्ट

संजय दत्त ने अपनी आने वाली फिल्म ‘आखरी सवाल’ को लेकर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. सुपरस्टार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है, जो आते ही सुर्खियों में छा गया है. पोस्टर में साफ लिखा है कि फिल्म 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, यानी अब फैंस को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

View this post on Instagram





Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *