Last Updated:
रोमांस के बादशाह शाहरुख खान इन दिनों एक नए प्रोजेक्ट को लेकर सुर्खियों में हैं. कहा जा रहा है कि वह जल्द ही मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली के साथ काम कर सकते हैं. इस प्रोजेक्ट पर दोनों की बातचीत भी काफी आगे बढ़ चुकी है. अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक हुआ, तो करीब 25 साल बाद ये जोड़ी फिर साथ काम करती नजर आ सकती है.

फिल्म को लेकर फैंस हुए एक्साइटेड
नई दिल्ली. बॉलीवुड में एक बार फिर बड़ी रोमांटिक जोड़ी के लौटने की चर्चा तेज हो गई है. खबर है कि शाहरुख खान और संजय लीला भंसाली करीब 25 साल बाद साथ काम करने वाले हैं. खबर तो ये भी है कि इस प्रोजेक्ट में ऐश्वर्या राय बच्चन के भी जुड़ने की अटकलें हैं, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है.
शाहरुख और संजय लीला भंसाली ने साल 2002 में आई सुपरहिट फिल्म देवदास में साथ काम किया था. फिल्म ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया था. फिल्म में शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था. चंद्रमुखी के रोल में तो माधुरी दीक्षित ने लोगों को हैरान ही कर दिया था. अब खबर है कि दोनों फिर से साथ नजर आने वाले हैं, हालांकि अभी तक इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.
फिल्म में शाहरुख का होगा ये किरदार!
रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में शाहरुख खान एक अलग तरह के रोल में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में वह 50 साल से बड़े शख्स का रोल निभाने वाले हैं. फिल्म की कहानी प्रोफेशनल लाइफ के उतार-चढ़ाव दिखाए जाएंगे. इसी दौरान उन्हें एक स्टार्टअप चलाने वाली महिला से प्यार हो जाता है.फिल्म का नाम ‘इंशाअल्लाह’ बताया जा रहा है. पहले ये नाम साल 2019 में सलमान खान और आलिया भट्ट के साथ आने वाली फिल्म को लेकर अनाउंस हुआ था, लेकिन बाद में इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था.
25 साल बाद करेंगे साथ काम
इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर हंगामा हो गया है. कई पोस्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अगर सब फाइनल हुआ, तो शाहरुख और ऐश्वर्या करीब 25 साल बाद फिर से बड़े पर्दे पर साथ काम करते नजर आएंगे. फैंस भी इस खबर के सामने आने के बाद काफी एक्साइटेड हैं. लेकिन इस खबर के बारे में न तो अब तक शाहरुख खान और न ही भंसाली ने कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट की है.
बता दें कि शाहरुख खान फिलहाल अपनी आने वाली एक्शन फिल्म ‘किंग’में बिजी हैं. इसके अलावा दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, अभय वर्मा, जयदीप अहलावत, राघव जुयाल और रानी मुखर्जी भी फिल्म में अहम रोल में नजर आएंगे.
About the Author
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
Leave a Reply