Last Updated:
अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं तो इन दिनों आपकी फीड में एक एक्ट्रेस का नाम छाया हुआ होगा. हाल ही में उन्हें दुनिया की सबसे खूबसूरत अदाकारा का तमगा मिला. वो खूबसूरती में दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला कही जाने वाली ऐश्वर्या राय को भी टक्कर देती हैं. एक्ट्रेस जल्द ही अपनी सुपरहिट फिल्म के सीक्वल में नजर आने वाली हैं.
नई दिल्ली. आज जिस हसीना की बात कर रहे हैं वो हॉलीवुड क्वीन हैं. ऐनी हैथवे जल्द ही अपनी फिल्म ‘डेविल इन प्राडा 2’ में नजर आने वाली है. इस फिल्म के इवेंट के दौरान एक्ट्रेस ने इंशाअल्लाह कहकर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. वो फैंस का दिल जीत रही हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम annehathaway)
हर कोई उनकी सादगी और खूबसूरती का मुरीद हो गया है. ऐनी हैथवे को हाल ही में दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला का तमगा मिला है. उन्हें पीपल मैगजीन ने ‘वर्ल्ड मोस्ट ब्यूटीफुल स्टार’ का खिताब दिया और साथ ही वो मैगजीन के कवर पेज पर भी नजर आईं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम annehathaway)
इस मैगजीन के कवर पेज पर एक्ट्रेस ब्लैक फ्लोरल ऑफ शोल्डर ड्रेस पहने दिख रही हैं. इस लुक में ऐनी हैथवे कहर ढा रही हैं. उनके लुक को काफी पसंद किया जा रहा है. एक्ट्रेस ने अपने सिजलिंग लुक से तहलका मचा दिया है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम annehathaway)
Add News18 as
Preferred Source on Google
ऐनी हैथवे न सिर्फ सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं बल्कि वो सबसे सफल अदाकारों में भी शामिल हैं. बाफ्टा, गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स समेत उन्होंने कई अचीवमेंट हासिल की हैं. वो हाईएस्ट पेड अभिनेत्रियों की सूची में शामिल हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम annehathaway)
ऐनी ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी और फिर फिल्मों का रुख किया. अमेरिकी एक्ट्रेस ने साल 1999 में टेलीविजन शो ‘गेट रीयल’ से एक्टिंग डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने साल 2001 में फिल्म ‘प्रिंसेस डायरीज’ से सिल्वर स्क्रीन पर कदम रखा. (फोटो साभार इंस्टाग्राम annehathaway)
फिल्म ‘प्रिंसेस डायरीज’ से ऐनी ने शानदार डेब्यू किया था. पहली ही फिल्म में उनके अभिनय को काफी सराहा गया था. फिल्म का सीक्वल भी बना जिसने एक बार फिर शानदार कमाई. ऐनी आज हॉलीवुड की सबसे सफल एक्ट्रेसेस में शामिल हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम annehathaway)
बीते कुछ साल में ऐनी हैथवे ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं. उन्होंने एक ऑस्कर, एक बाफ्टा, एक गोल्डन ग्लोब, एक प्राइमटाइम एमी समेत कई बड़े पुरस्कार अपने नाम किए हैं. ऐनी हैथवे का रियल नाम ऐनी जैकलीन हैथवे है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम annehathaway)
एक्ट्रेस ने अपनी फिल्मों के जरिए एक बड़ा साम्राज्य खड़ा किया है और करोड़ों की कमाई की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज एक्ट्रेस 7,50,14,00,000 करोड़ रुपये यानि कि 80 मिलियन डॉलर्स की मालिकन हैं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम annehathaway)
Leave a Reply