Wednesday, 22 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

‘लूट गया हरियाणा’ से मिली थी दिव्यांका सिरोही को पहचान, गाने को यादकर भावुक हुए फैंस, मंच की बढ़ा देती थीं शान


 

arw img

हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री का पॉपुलर डीजे सॉन्ग ‘लूट गया हरियाणा’ एक बार फिर चर्चा में है, लेकिन इस बार वजह बेहद भावुक कर देने वाली है.इस गाने में नजर आई दिव्यांका का 22 अप्रैल को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. उन्होंने बुलंदशहर में अपने घर पर तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल लेजाते समय अंतिम सांस ली. इस गाने में नजर आईं दिव्यांका सिरोही की निधन की खबर से सोशल मीडिया पर लोग दुख जाहिर कर रहे हैं. उनके जाने के बाद से ही फैंस सदमे में हैं. राज मावर और नरेंद्र भगाना की आवाज में आए इस गाने ने रिलीज होते ही हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर भारत में धूम मचा दी थी. गाने के बीट्स, म्यूज़िक और देसी अंदाज ने इसे डीजे और पार्टी प्लेलिस्ट का फेवरेट बना दिया. वहीं, वीडियो में दिव्यांका सिरोही की मौजूदगी ने गाने की पॉपुलैरिटी को और बढ़ा दिया था. उनके एक्सप्रेशन्स और स्क्रीन प्रेजेंस ने लोगों का दिल जीत लिया था. दिव्यांका सिरोही ने इस गाने के जरिए काफी पहचान हासिल की थी और देखते ही देखते वो हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा बन गई थीं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *