Friday, 17 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

अक्षय कुमार ने ‘भूत बंगला’ के लिए तब्बू से 20 गुना ज्यादा ली फीस, परेश रावल-राजपाल यादव ने झटके इतने करोड़


Last Updated:

अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ अपनी स्टारकास्ट की फीस को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में है. फिल्म के बजट का एक बड़ा हिस्सा लीड एक्टर्स के मेहनताने में गया है. दिलचस्प बात यह है कि अक्षय कुमार ने जहां इस प्रोजेक्ट के लिए अपनी फीस में कटौती की है, वहीं उनकी सैलरी तब्बू के मुकाबले करीब 20 गुना ज्यादा बताई जा रही है. फिल्म के दिग्गज कॉमेडियन परेश रावल और राजपाल यादव ने भी अपने किरदारों के लिए तगड़ी रकम वसूली है.

नई दिल्ली. अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. इसे प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है. इसमें अक्षय कुमार के अलावा कई सितारों ने काम किया है, जिनमें परेश रावल, राजपाल यादव, वामिका गब्बी, तब्बू और मिथिला पालकर शामिल हैं. अब इस मूवी की स्टारकास्ट की फीस को लेकर जानकारी सामने आई है. चलिए जानते हैं कि ‘भूत बंगला’ के लिए किसने कितनी रकम वसूली है.

कोईमोई डॉट कॉम की रिपोर्ट की मानें तो अक्षय कुमार ने इस फिल्म के लिए अपनी फीस में करीब 28.5 फीसदी की कटौती की है, जहां अपनी पिछली फिल्म जॉली एलएलबी 3 के लिए उन्होंने 70 करोड़ रुपये लिए थे, वहीं ‘भूत बंगला’ के लिए उन्होंने 50 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. कटौती के बावजूद वे इस फिल्म के सबसे महंगे कलाकार हैं.

तब्बू ने भी इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म के लिए अपनी फीस कम की है. बताया जा रहा है कि उन्होंने करीब 16 फीसदी का पे-कट लिया है. उन्होंने अपनी पिछली रिलीज ‘औरों में कहां दम था’ के लिए 3 करोड़ रुपये लिए थे, वहीं ‘भूत बंगला’ के लिए उन्होंने 2.5 करोड़ रुपये फीस ली है. तब्बू का यह फैसला दिखाता है कि वह फिल्म की कहानी और प्रोजेक्ट को फीस से ज्यादा तवज्जो दे रही हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

फिल्म के बाकी कलाकारों की बात करें तो वामिका गब्बी को इस प्रोजेक्ट के लिए 3 करोड़ रुपये मिले हैं, जो उनकी बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है. वहीं, कॉमेडी किंग और दिग्गज एक्टर परेश रावल ने फिल्म में अपने किरदार के लिए 2 करोड़ रुपये फीस ली है. अक्षय, परेश और तब्बू जैसे मंझे हुए सितारों की मौजूदगी ने इस फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह और बढ़ा दिया है.

कॉमेडी के उस्ताद राजपाल यादव को इस प्रोजेक्ट के लिए करीब 1 से 1.5 करोड़ रुपये मिले हैं. वहीं, मंझे हुए एक्टर जीशू सेनगुप्ता ने भी अपनी भूमिका के लिए 1 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. अक्षय कुमार की इस फिल्म में दिग्गजों की एक बड़ी फौज शामिल है, जिसके चलते कलाकारों की फीस पर मेकर्स ने अच्छा-खासा बजट खर्च किया है.

लगभग 120 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बनी ‘भूत बंगला’ की कहानी मंगलपुर नाम के गांव और वहां स्थित एक पुराने महल के इर्द-गिर्द घूमती है. अक्षय कुमार को यह महल विरासत में मिलता है, जहां वह अपनी बहन की शादी करने का फैसला करते हैं. लेकिन जश्न के बीच वहां कुछ डरावनी और अलौकिक घटनाएं होने लगती हैं, जिससे गांव वाले सहम जाते हैं. इसके बाद अक्षय महल के रहस्यों और पुराने किस्सों की गुत्थी सुलझाने में जुट जाते हैं.

भूत बंगला फिल्म से अक्षय कुमार और प्रियदर्शन ने 16 साल बाद साथ में बड़े पर्दे पर वापसी की है. इससे पहले दोनों साथ में हेरा फेरी, भूल भुलैया, गरम मसाला, भागम भाग और दे दना दन जैसी मूवीज में साथ काम कर चुके हैं. पिछली बार प्रियदर्शन और अक्षय ने ‘खट्टा मीठा’ (2010) में साथ काम किया था.

बताते चलें कि अक्षय कुमार इन दिनों कई प्रोजेक्ट में बिजी हैं. जल्द ही वह ‘वेलकम टू द जंगल’, ‘भागम भाग 2’ और ‘गोलमाल 5’ जैसी मूवीज में दिखेंगे. भूत बंगला के अलावा अक्षय कुमार ने प्रियदर्शन के साथ हैवान फिल्म में भी काम किया है, जो जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी. सैफ अली खान भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *