Friday, 17 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

अल्लू अर्जुन ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका, मेटा-गूगल ने दी सफाई, हटाए आपत्तिजनक लिंक-ऐप्स


Last Updated:

अल्लू अर्जुन ने दिल्ली हाईकोर्ट में नाम आवाज और तस्वीर के गलत व्यावसायिक इस्तेमाल पर रोक की मांग की. कोर्ट ने अंतरिम राहत के संकेत दिए. मेटा और गूगल ने कोर्ट में कहा कि उन्होंने कई आपत्तिजनक लिंक और ऐप्स को हटा दिया है. एक अन्य प्रतिवादी ने भी सफाई में आपत्ति जनक कंटेंट हटाने की बात कही है.

अल्लू अर्जुन ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका, मेटा-गूगल ने दी सफाईZoom

अल्लू अर्जुन ने पर्सनैलिटी राइट्स के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

नई दिल्ली. पैन इंडिया सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट से अपील की कि कई संस्थाओं द्वारा उनके नाम, आवाज और तस्वीर का व्यावसायिक इस्तेमाल कर रही है. उनकी नकल कर कमाई कर रही है. इन पर रोक लगाई जाए. न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला ने अल्लू अर्जुन की याचिका पर सुनवाई की और हिंट दिया कि कोर्ट उनके पक्ष में अंतरिम आदेश पारित करेगा. अल्लू अर्जुन के पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा की मांग करते हुए उनकी वकील स्वाति सुकुमार कोर्ट में पेश हुईं.

स्वाति सुकुमार ने कहा कि उनकी पर्सनैलिटी का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है. उनके नाम और हस्ताक्षर वाली मर्चेंडाइज बेची जा रही है, वॉयस-क्लोनिंग प्लेटफॉर्म चलाए जा रहे हैं, एआई चैटबॉट्स बनाए जा रहे हैं और अश्लील कंटेंट भी तैयार किया जा रहा है.

स्वाति सुकुमार ने कोर्ट में दावा किया, “एक ‘फेक-कॉल पुष्पा’ ऐप है… जो डरावना है वो ये कि एक ऐसा ऐप है जिसमें आप इस व्यक्ति की एआई इमेज से बात कर सकते हैं. इससे कोई भी स्कैम कर सकता है और अल्लू अर्जुन बुरी तरह से फंस सकते हैं. यही चिंता है. ये उनके चेहरे से वीडियो कॉलिंग है…” उन्होंने यह भी बताया कि अर्जुन के नाम के कई रजिस्टर्ड ट्रेडमार्क हैं.

मेटा और गूगल ने हटाए आपत्तिजनक लिंक-ऐप्स

एक प्रतिवादी प्लेटफॉर्म के वकील ने बताया कि जिन प्रोडक्ट्स पर आपत्ति थी, उन्हें हटा लिया गया है. मेटा और गूगल की ओर से पेश वकीलों ने भी कहा कि कई आपत्तिजनक लिंक और ऐप्स हटा दिए गए हैं.

इन सेलेब्स के पर्सनैलिटी राइट्स हुए सुरक्षित

अल्लू अर्जुन से पहले, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन और सलमान खान, आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर समेत कई सेलेब्स हाईकोर्ट जा चुके हैं और अपने पर्सनैलिटी और पब्लिसिटी राइट्स की सुरक्षा की मांग कर चुके हैं. दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें अंतरिम राहत दी थी. हाल ही में हाईकोर्ट ने क्रिकेटर गौतम गंभीर और सोनाक्षी सिन्हा औऱ विवेक ओबेरॉय के पर्सनैलिटी राइट्स की भी अंतरिम राहत के जरिए सुरक्षा की है.

About the Author

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *