Friday, 17 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

‘मैं आपके सब्र का लिखा हुआ इतिहास हूं’, ‘धुरंधर 2’ की सक्सेस पर सारा अर्जुन का भावुक नोट, पिता ने दिया रिएक्शन


Last Updated:

सारा अर्जुन इन दिनों ‘धुरंधरः द रिवेंज’ की सक्सेस को एन्जॉय कर रही हैं. फिल्म से वह रातों रात स्टार एक्ट्रेस बन चुकी हैं. बतौर लीड एक्ट्रेस यह उनकी पहली फिल्म है. इससे पहले उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर ही काम किया. वह अभी 20 साल की हैं. धुरंधर की सफलता के बाद सारा ने अपने पिता और एक्टर राज अर्जुन के नाम भावुक नोट लिखा है.

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ‘धुरंधरः द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है. फिल्म ने दुनियाभर में 1700 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म से जुड़ा हर एक्टर और क्रू मेंबर्स इसका जश्न मना रहा है, तो इसकी लीड एक्ट्रेस सारा अर्जुन कहां पीछे रहने वाली हैं. वह सातवें आसमान पर हैं. उन्होंने अपनी सक्सेस का सारा क्रेडिट अपने पिता राज अर्जुन को दिया है. उन्होंने पिता के नाम भावुक नोट लिखा है, जिस पर राज ने भी प्रतिक्रिया दी है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @rajarjunofficial)

सारा अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके पिता एक इवेंट के मंच पर जाकर अपनी फिल्मी दुनिया की जद्दोजहद को कविता के रूप में बयां कर रहे हैं. इसके बाद राज अर्जुन ने बताया कि 2005 में उनकी बेटी सारा के जन्म के बाद उनकी जिंदगी बदल गई. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @rajarjunofficial)

राज अर्जुन ने यह कविता अपनी बेटी को समर्पित की और बताया कि कैसे सारा ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा. कविता में उन्होंने बताया कि सारा की वजह से उन्हें आमिर खान की फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ मिली और सारा ने दुनिया में ‘धुरंधर’ के रूप में अपनी पहचान बनाई. राज ने कहा कि उन्होंने अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए अपनी बेटी का हाथ थामा. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @rajarjunofficial)

Add News18 as
Preferred Source on Google

सारा अर्जुन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “पापा मैंने जितना आपको देखा है, उतना शायद मैंने खुद को भी नहीं देखा होगा. आपने मुझे गिरने तो दिया, पर हर बार गिरने के बाद उठना है, ये जरूर सिखा दिया. मैंने जो भी सीखा है पापा, वो किताबों से नहीं, आपकी खामोशी से सीखा है.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @rajarjunofficial)

सारा अर्जुन ने लिखा, “आपने मुझे कभी बड़े-बड़े शब्द नहीं दिए, पर जीने का तरीका जरूर दिया. आप कहते हैं मैंने आपको संभाला है, पर सच ये है पापा, मैं तो खुद बस आप ही के सिखाए हुए कदमों पर चल रही थी.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @rajarjunofficial)

सारा अर्जुन ने लिखा, “आज अगर मैं थोड़ा भी कुछ कर पा रही हूं, तो वो आपके सब्र का लिखा हुआ इतिहास है. आप कहते हैं मैं आपकी रोशनी हूं, पर सच ये है पापा, वो रोशनी आप ही की दी हुई है. मैं जो भी हूं पापा, वो मैं नहीं हूं, मैं आपसे शुरू हुआ एक सफर हूं. मैं आपकी बेटी नहीं, आपकी कहानी का सबसे सच्चा हिस्सा हूं.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @rajarjunofficial)

राज अर्जुन ने उनके पोस्ट पर कमेंट कर प्रतिक्रिया दी. राज ने लिखा,”सारा बेटा, कुछ यक़ीन ऐसे ही रखे जाते हैं. बिना कहे, बिना जताए. शायद इसीलिए हर बार जब तुम्हें फिर से खड़े होते हुए देखा, तो सुकून महसूस किया<br />मेरी ख़ामोशियों को आवाज़ देने की ज़रूरत कभी पड़ी ही नहीं. क्योंकि तुम उस ख़ामोशी में भी मुझे पूरा पढ़ लेती थीं.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @rajarjunofficial)

राज अर्जुन ने आगे लिखा, “बस अब इस सफ़र को यूं ही मुस्कुराते हुए जीते रहना, बेटा. क्योंकि तुम मेरे लिए सिर्फ़ एक रिश्ता नहीं हो. तुम मेरी रूह का हिस्सा हो.” सारा का यह पोस्ट खूब पसंद किया जा रहा है. फैंस पिता और बेटी की इस रिश्ते पर दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं. दिल वाले इमोजी कमेंट कर रहे हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @rajarjunofficial)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *