Sunday, 26 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

सोनू निगम ने फैंस को दिया सरप्राइज, ‘धुंरधर’ का गाना सुनते देख खुद पहुंचे पास, वीडियो वायरल


होमवीडियोमनोरंजन

सोनू निगम ने फैंस को दिया सरप्राइज, ‘धुंरधर’ का गाना सुनते देख खुद पहुंचे पास, वीडियो वायरल

X

title=

सोनू निगम ने फैंस को दिया सरप्राइज, ‘धुंरधर’ का गाना सुनते देख खुद पहुंचे पास, वीडियो वायरल

 

arw img

सिंगर सोनू निगम के फैंस की तादाद बहुत बड़ी है और इसका सबूत एक वायरल वीडियो है. यह वीडियो नीदरलैंड्स का है, जहां सोनू निगम रॉटरडैम में अपने कॉन्सर्ट के लिए जा रहे थे. वीडियो में दिख रहा है कि सोनू अपनी गाड़ी में बैठे हैं और मुस्कुरा रहे हैं, तभी उन्हें सुनाई देता कि उनके आगे चल रही एक गाड़ी में कुछ लड़के ‘धुरंधर’ से उनका गाना ‘ये इश्क इश्क’ जोर-जोर से बजा रहे हैं. वीडियो में आगे सोनू निगम कहते हैं, “मेरा गाना सुन रहे हैं, उनको पता नहीं कि पीछे मैं खड़ा हूं क्योंकि हमारे शो पे आ रहे हैं ना ये.” यह कहने के बाद सोनू ने अपने यंग फैंस को एक ऐसा सरप्राइज दिया, जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की होगी. सोनू ने अपने ड्राइवर से कहा कि गाड़ी उनके पास ले जाएं और फिर उन्होंने अपनी विंडो नीचे कर दी. जैसे ही फैंस ने देखा कि सोनू निगम उनकी गाड़ी के पास हैं, वे खुशी से हाथ हिलाने लगे और मुस्कुराने लगे. सोनू ने वीडियो के आखिर में कहा, “सो स्वीट.” इस खुशमिजाज वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए सोनू ने लिखा, “जब आप देखते हैं कि आपके दर्शकों के लिए आपका कॉन्सर्ट उनकी गाड़ी में ही शुरू हो गया है.”

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *