Sunday, 26 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

न सलमान खान, न रजनीकांत, वो एकमात्र इंडियन स्टार…जिसकी 100 करोड़ी क्लब में शामिल हैं 20 फिल्में!


Last Updated:

‘गजनी’ से शुरू हुए 100 करोड़ क्लब में कई बॉलीवुड एक्टर शामिल हैं. एक एक्टर की 20 फिल्में 100 करोड़ी क्लब में शामिल हैं. उन्होंने सलमान खान को पीछे छोड़ दिया है, जिनकी 18 फिल्में 100 करोड़ी क्लब में शामिल हैं. अक्षय कुमार की सफलता की अहम वजह उनकी काम करने की स्पीड है. वे साल में 3-4 फिल्में शूट कर देते हैं. उन्होंने महामारी के बाद ‘हाउसफुल 5’ जैसी हिट्स के साथ शानदार कमबैक किया. वे ‘हेरा फेरी 3’ जैसी फिल्मों से उनके इस रिकॉर्ड के और मजबूत होने की उम्मीद है.

नई दिल्ली: करीब दो दशक पहले आमिर खान की फिल्म ‘गजनी’ ने 100 करोड़ का आंकड़ा छूकर एक नए क्लब की शुरुआत की थी. तब से लेकर आज तक लगभग 150 फिल्में इस जादुई आंकड़े को पार कर चुकी हैं. बॉलीवुड और साउथ के बड़े-बड़े सितारों की फिल्में इस लिस्ट में शामिल हैं, जो उनकी स्टार पावर को बयां करती है. जहां खान्स और रजनीकांत जैसे दिग्गज इस लिस्ट में बार-बार दिखते हैं, वहीं एक ऐसा स्टार भी है जिसकी अकेले 20 फिल्में इस क्लब में दर्ज हैं. (फोटो साभार: AI से जेनरेटेड इमेज)

हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार की. हाल में प्रियदर्शन की फिल्म ‘भूत बंगला’ की सफलता के साथ अक्षय ने एक नया इतिहास रच दिया है. अब उनके नाम 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली 20 फिल्में हो गई हैं. यह किसी भी लीड हीरो के लिए एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड है. अक्षय ने इस मामले में सलमान खान को भी पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम 18 फिल्में इस एलीट क्लब में शामिल हैं.(फोटो साभार: IMDb)

दिलचस्प बात यह है कि अक्षय की इन 20 फिल्मों में से छह फिल्में तो कोरोना महामारी के बाद आई हैं. इससे यह साफ पता चलता है कि थियेटर्स में कम भीड़ होने के बावजूद अक्षय दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में कामयाब रहे हैं. ‘भूत बंगला’, ‘हाउसफुल 5’ और ‘केसरी 2’ की कामयाबी ने अक्षय के करियर को एक नई जान दी है. लॉकडाउन के बाद जब उनकी कुछ फिल्में फ्लॉप हो रही थीं, तब इन हिट्स ने उनकी जबरदस्त वापसी कराई है.(फोटो साभार: IMDb)

Add News18 as
Preferred Source on Google

अक्षय कुमार की इस कामयाबी का सबसे बड़ा राज है उनका स्मार्ट फिल्मी च्वॉइस. साल 2007 से 2019 तक का समय उनके करियर का ‘गोल्डन पीरियड’ था. उन्होंने इस दौरान एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्में दीं. उनकी लाइफ स्टाइल बाकी बड़े सितारों से काफी अलग रही है. जहां शाहरुख और सलमान साल में मुश्किल से एक या दो फिल्में करते थे, वहीं अक्षय साल में 3 से 4 फिल्में लेकर आते थे. (फोटो साभार: IMDb)

अक्षय ने अपनी फिल्मों की संख्या बढ़ाकर बॉक्स ऑफिस पर अपनी जीत की संभावनाओं को भी बढ़ा दिया. वे अक्सर अपनी फिल्मों का बजट कंट्रोल में रखते हैं, जिससे निर्माताओं को कम जोखिम उठाना पड़ता है. इसी रणनीति के कारण आज वे 20 फिल्मों के रिकॉर्ड तक पहुंच पाए हैं. उनके सितारों की तुलना में उनकी सक्रियता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत बनी, जिसने उन्हें आंकड़ों की रेस में सबसे आगे खड़ा कर दिया है. (फोटो साभार: IMDb)

अगर आंकड़ों पर गौर करें तो अक्षय के बाद सलमान खान 18 फिल्मों के साथ दूसरे नंबर पर हैं. वहीं अजय देवगन के नाम 16 और शाहरुख खान के नाम 10 फिल्में 100 करोड़ क्लब में हैं. इस रेस में अब युवा सितारे भी अपनी जगह बना रहे हैं. हालिया कामयाबी के बाद रणवीर सिंह भी टॉप 5 में शामिल हो चुके हैं, जिनके नाम अब 9 ऐसी फिल्में हैं जिन्होंने 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है. (फोटो साभार: IMDb)

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की बात करें तो वहां के सुपरस्टार्स भी पीछे नहीं हैं. तमिल सिनेमा के थलाइवा रजनीकांत और थलपति विजय के नाम 8-8 ऐसी फिल्में हैं. वहीं ‘बाहुबली’ स्टार प्रभास के नाम अब तक 7 फिल्में इस क्लब में दर्ज हो चुकी हैं. हालांकि, हिंदी बेल्ट में अक्षय कुमार का जो दबदबा पिछले कुछ सालों में बना है, उसे तोड़ना फिलहाल किसी भी स्टार के लिए एक बड़ी चुनौती नजर आ रही है.(फोटो साभार: IMDb)

अक्षय कुमार का यह सफर यहीं रुकने वाला नहीं है. आने वाले दो सालों में उनकी कई बड़ी फिल्में कतार में हैं, जिनमें ‘हैवान’, ‘वेलकम टू द जंगल’ और सबसे चर्चित ‘हेरा फेरी 3’ शामिल हैं. इन फिल्मों से जिस तरह की उम्मीदें जुड़ी हैं, उसे देखकर लगता है कि अक्षय जल्द ही अपने इस 20 फिल्मों वाले रिकॉर्ड को और भी ज्यादा ऊंचाई पर ले जाएंगे. उनके फैंस के लिए यह वाकई गर्व का पल है. (फोटो साभार: IMDb)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *