Last Updated:
अल्लू अर्जुन की पत्नी भले बॉलीवुड एक्ट्रेस नहीं हैं, लेकिन पॉपुलैरिटी और खूबसूरती के मामले में किसी हीरोइन से कम भी नहीं हैं. वे सुंदरता में रील लाइफ ‘श्रीवल्ली’ को भी टक्कर देती हैं, जिसकी गवाह उनकी ये 7 तस्वीरें हैं. वे अपने काम से समाज पर असर डालती आ रही हैं और एक सफल बिजनेसवुमन हैं. वे क्या बिजनेस करती हैं, उनकी नेटवर्थ कितनी हैं और अल्लू अर्जुन संग उनकी लव स्टोरी कैसे शुरू हुई थी? आइए आपको बताते हैं.
नई दिल्ली: अल्लू अर्जुन आज भारतीय सिनेमा के बड़े स्टार हैं, जिनका स्टारडम देश में ही नहीं, विदेश में भी सिर चढ़कर बोलता है. सुपरस्टार के फैंस उनकी हर एक बात को नोटिस करते हैं. दौलत-शोहरत के अलावा अल्लू अर्जुन एक भरे-पूरे परिवार के मुखिया भी हैं. अल्लू अर्जुन की तरह उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी भी पॉपुलर हैं, मगर वह कोई एक्ट्रेस नहीं हैं. वे एक बिजनेसवुमन हैं. (फोटो: AI से जेनरेटेड इमेज)
स्नेहा रेड्डी के पिता एक मशहूर हस्ती हैं. वे जिस ‘सिएंट इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी’ के चेयरमैन हैं, जिसमें उनकी बेटी प्लेसमेंट और एकेडमिक विंग की निदेशक हैं. स्नेहा रेड्डी के साथ अल्लू अर्जुन की प्यार की शुरुआत अमेरिका में एक छोटी सी मुलाकात के साथ हुई थी. एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, अल्लू अर्जुन अपने दोस्त की शादी में पहुंचे थे, जहां स्नेहा भी गेस्ट बनकर पहुंची थीं. (फोटो साभार: Instagram@allusnehareddy)
अल्लू अर्जुन पहली दफा जब स्नेहा से मिले थे, तब उन पर मुलाकात का ऐसा असर हुआ कि कुछ दिनों बाद उनके बीच चैट होने लगी. स्नेहा का रिस्पॉन्स भी पॉजिटिव रहा, जिसकी वजह से दोनों के बीच मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो गया. (फोटो साभार: Instagram@allusnehareddy)
Add News18 as
Preferred Source on Google
अल्लू अर्जुन और स्नेहा ने शुरू में अपने रिश्ते को सीक्रेट रखा. सालों की डेटिंग के बाद जब अल्लू अर्जुन के पिता को उनके अफेयर के बारे में पता चला, तो बेटे ने भी स्नेहा संग शादी की इच्छा जाहिर कर दी. (फोटो साभार: Instagram@allusnehareddy)
अल्लू अर्जुन ने 26 नवंबर 2010 को स्नेहा से सगाई की और करीब 3 महीने बाद शादी कर ली. स्नेहा ने परिवार की जिम्मेदारियों के बीच 2016 में ‘पीकाबू’ नाम से वेंचर शुरू किया, जो फोटोशूट की सेवाएं देता है. (फोटो साभार: Instagram@allusnehareddy)
अल्लू-स्नेहा की शादी को 15 साल गुजर गए हैं. कपल दो बच्चों के मम्मी-पापा हैं. बेटे का नाम अयान है और बेटी का अरहा. (फोटो साभार: Instagram@allusnehareddy)
स्नेहा ने कंप्यूटर साइंस से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. वे अमेरिका से पढ़ाई करने के बाद अपने और पिता के बिजनेस को आगे बढ़ाने में लगी हैं. (फोटो साभार: Instagram@allusnehareddy)
स्नेहा की नेटवर्थ करीब 42 करोड़ रुपये बताई जाती है. वे बिजनेस की तमाम जिम्मेदारियों के साथ परिवार को भी साथ लेकर चलती हैं. यही खूबी उन्हें लाखों नेटिजेंस के बीच पॉपुलर बनाता है. (फोटो साभार: Instagram@allusnehareddy)
Leave a Reply