Sunday, 1 March 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

‘कम्युनल’ विवाद के बीच एआर रहमान का करारा जवाब, यूएई कॉन्सर्ट में ‘वंदे मातरम’-‘जन गण मन’ की गूंज, VIDEOS वायरल


Last Updated:

एआर रहमान ने एतिहाद एरिना अबू धाबी में शानदार कॉन्सर्ट किया. उन्होंने विवादों के बीच देशभक्ति गीतों से फैंस का दिल जीता और क्रिटिक्स को करारा जवाब दिया. कॉन्सर्ट में शेखर कपूर भी मौजूद रहे. परिवार और दोस्तों ने उनका सपोर्ट किया.

ख़बरें फटाफट

'कम्युनल' विवाद के बीच एआर रहमान का करारा जवाब, यूएई कॉन्सर्ट के VIDEOS वायरलएआर रहमान ने आलोचकों को करारा जवाब दिया.

नई दिल्ली: दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने हाल में अबू धाबी के एतिहाद एरिना में एक आलीशान म्यूजिक कॉन्सर्ट पेश किया. यह कॉन्सर्ट ऐसे समय में हुआ जब एआर रहमान अपने कम्यूनल बयान के चलते विवादों में हैं. उन्होंने फिल्म ‘छावा’ को बांटने वाला बताया और बॉलीवुड में ‘सांप्रदायिक’ वजहों से काम कम मिलने की आशंका जताई. हालांकि, उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से न सिर्फ फैंस का दिल जीता, बल्कि अपने क्रिटिक्स को भी कड़ा मैसेज दिया.

फिल्ममेकर शेखर कपूर ने इस कॉन्सर्ट में शिरकत की और इसे रोमांचक बताया. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘एतिहाद एरिना में एआर रहमान का कॉन्सर्ट अद्भुत था. 20000 की क्षमता वाला हॉल पूरी तरह भरा हुआ था. लोग रहमान के रूहानी गानों पर झूम रहे थे, नाच रहे थे और भावुक भी हो रहे थे.’

देशभक्ति गीतों से जीता फैंस का दिल
एआर रहमान ने कॉन्सर्ट की शुरुआत फिल्म ‘आयत एझुथु’ के अपने मशहूर गीत ‘जन गण मन’ से की. फैंस ने खासतौर पर उस पल को शेयर किया जब 4 घंटे लंबे कॉन्सर्ट के आखिर में एआर रहमान ने ‘वंदे मातरम/मां तुझे सलाम’ गाया. एक यूजर ने लिखा, ‘मुझे उम्मीद थी कि एआर रहमान आज रात अपने क्रिटिक्स को जवाब देंगे और उन्होंने ऐसा ही किया.’ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने अपने ऑस्कर विजेता गीत ‘जय हो’ के साथ-साथ कई साउथ इंडियन और हिंदी हिट गाने भी गाए.



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *