Sunday, 1 March 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

54 साल पुराना सदाबहार गाना, मीना कुमारी की आंखों ने बयां किया दिल का हाल, प्यार के तराने से सजी जादुई है धुन


homevideos

मीना कुमारी की आंखों ने बयां किया दिल का हाल, प्यार के तराने से सजी है धुन

 

arw img

नई दिल्ली. फिल्म पाकीजा (1972) का गाना ‘मौसम है आशिकाना’ सिर्फ एक फिल्मी गाना नहीं, बल्कि रोमांस और खूबसूरती का एक ऐसा अहसास है, जो वक्त के साथ और भी गहरा होता गया है. जब भी यह गाना बजता है, आंखों के सामने मीना कुमारी की वो सादगी और फिल्म की भव्यता तैरने लगती है. यह गाना उस पल को कैद करता है जब दिल में किसी के लिए प्यार हिलोरे मार रहा हो और बाहर का सुहाना मौसम उस जज्बे को और बढ़ा दे. इस गाने की सबसे बड़ी खासियत है इसकी सादगी और ठहराव. लता मंगेशकर की मखमली आवाज ने इसमें ऐसी जान फूंकी है कि आज के दौर के शोर-शराबे वाले गानों के बीच यह रूह को सुकून देने वाली दवा जैसा लगता है. गुलाम मोहम्मद ने इसकी धुन इतनी कमाल की बनाई है कि यह आज भी उतनी ही फ्रेश लगती है जितनी 50 साल पहले थी. कमाल अमरोही के निर्देशन में जिस तरह से इसे फिल्माया गया, वह मीना कुमारी की सुंदरता को एक अलग ही लेवल पर ले जाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *