Sunday, 1 March 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

मुंबई की सड़कों पर संजय दत्त ने दौड़ाई टेस्ला साइबरट्रक, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश, वायरल हो रहा VIDEO


Last Updated:

संजय दत्त सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, जिनका टेस्ला साइबरट्रक चलाते हुए एक वीडियो फैंस को रोमांचित कर रहा है. देश में टेस्ला साइबरट्रक को देखना अपने-आप में दुर्लभ नजारा है, क्योंकि यह अभी भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं हुई है.

ख़बरें फटाफट

मुंबई की सड़कों पर संजय ने दौड़ाई टेस्ला साइबरट्रक, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होशसंजय दत्त का वीडियो वायरल (फोटो साभार: Instagram@viralbhayani)

नई दिल्ली: संजय दत्त का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह टेस्ला साइबरट्रक चलाते नजर आ रहे हैं.संजय दत्त अपनी दमदार पर्सनैलिटी और लग्जरी कारों के शौक के लिए मशहूर हैं और टेस्ला साइबरट्रक का ‘रफ एंड टफ’ लुक उनके ‘बाबा’ वाले अंदाज पर पूरी तरह फिट बैठता है. भारत में साइबरट्रक को देखना एक दुर्लभ नजारा है, चूंकि टेस्ला ने अभी तक भारत में आधिकारिक तौर पर कदम नहीं रखा है, इसलिए देश में साइबरट्रक का दिखना बेहद खास बात है.

संजय दत्त जिस गाड़ी को चला रहे थे, मुमकिन है कि उसे प्राइवेट इम्पोर्ट के जरिए भारत लाया गया है. टेस्ला साइबरट्रक की कीमत 80 हजार डॉलर बताई जा रही है, जो 72 लाख 30 रुपये के बराबर है. भारतीय सड़कों पर इसकी कीमत 2 से 3 करोड़ के बीच हो सकती है. अक्सर बॉलीवुड सितारे दुबई से गाड़ियां इम्पोर्ट कराते हैं. भारत की सड़कों पर यह दूसरी या तीसरी साइबरट्रक है जिसे देखा गया है. टेस्ला साइबरट्रक केवल एक गाड़ी नहीं, बल्कि इंजीनियरिंग का एक अनूठा नमूना है. टेस्ला की एक्सोस्केलेटन बॉडी, स्टेनलेस स्टील से बनी है, जो इसे बुलेटप्रूफ और डेंट-फ्री बनाती है. टेस्ला साइबरट्रक का ‘बीस्ट मोड’ इसे सुपरकार की तरह तेज बनाता है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दावा है कि यह 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार 2.6 सेकंड में हासिल कर लेती है. इसका विशाल आकार भारत की तंग सड़कों और ट्रैफिक के लिए एक बड़ी चुनौती हो सकता है.

View this post on Instagram





Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *