Sunday, 1 March 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

रणवीर सिंह की ’12:12′ मिस्ट्री ने बढ़ाई धड़कनें, धुरंधर 2 का टीजर रिलीज को तैयार! लियारी किंग ने दिया बड़ा संकेत


Last Updated:

सुपरस्टार रणवीर सिंह और निर्देशक आदित्य धर ने सोशल मीडिया पर ‘टुमॉरो 12:12’ लिखकर अपनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ के टीजर रिलीज का बड़ा संकेत दिया है. यह खास मार्केटिंग स्ट्रैटेजी फिल्म के पहले लुक के दौरान भी अपनाई गई थी, जिससे फैंस के बीच भारी रोमांच है. फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जहां इसका मुकाबला सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ से होगा. रणवीर इस फिल्म में बेहद इंटेंस और ‘बीस्ट मोड’ अवतार में नजर आएंगे. कल दोपहर 12:12 बजे ऑफिशियल अनाउंसमेंट होने की उम्मीद है.

ख़बरें फटाफट

रणवीर की '12:12' मिस्ट्री ने बढ़ाई धड़कनें, धुरंधर 2 का टीजर रिलीज को तैयार‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को रिलीज होगी.

नई दिल्ली: भारतीय सिनेमा के फैंस के लिए साल 2026 की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. सुपरस्टार रणवीर सिंह और नेशनल अवॉर्ड विनर निर्देशक आधित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई है. दोनों ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म का टीजर कल रिलीज हो सकता है.

रणवीर और आदित्य धर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘टुमॉरो 12:12′ लिखा है. यह समय फिल्म की मार्केटिंग टीम के लिए बहुत खास रहा है. याद दिला दें कि पिछले साल जुलाई में रणवीर सिंह ने अपने बर्थडे से पहले अपने सभी पोस्ट डिलीट कर दिए थे और केवल ’12:12’ के साथ दो तलवारों वाले इमोजी पोस्ट किए थे. इसी रणनीति के साथ फिल्म का पहला लुक जारी किया गया था. अब दोबारा इसी समय का इस्तेमाल किसी बड़े धमाके की ओर इशारा कर रहा है.

(फोटो साभार: Instagram@ranveersingh)

बॉक्स ऑफिस पर ‘यश’ से महा-टक्कर
‘धुरंधर 2’ की रिलीज को लेकर फिल्म गलियारों में चर्चा थी कि क्लैश से बचने के लिए इसकी तारीख बदली जा सकती है. हालांकि, आदित्य धर ने साफ कर दिया है कि फिल्म 19 मार्च को ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इसी दिन कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ भी रिलीज हो रही है. यह 2026 का सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस मुकाबला होने वाला है, जिसमें बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के दो दिग्गज आमने-सामने होंगे.

रणवीर सिंह का ‘बीस्ट मोड’ अवतार
रेडिट पर वायरल हुई एक पोस्ट ने फिल्म को लेकर आशंका और बढ़ा दी है. जिन लोगों ने टीजर की झलक देखी है, उनकी मानें, तो रणवीर सिंह फिल्म में पूरी तरह ‘बीस्ट मोड’ में नजर आएंगे. उनका लुक काफी रॉ, इंटेंस और गुस्से से भरा हुआ है. उन्हें ‘देश के बेटे’ के रूप में एक मजबूत बैकस्टोरी के साथ पेश किया गया है. जहां फिल्म के पिछले हिस्से में रहमान डकैत (अक्षय खन्ना का किरदार) विलेन था, वहीं इस सीक्वल में अर्जुन का किरदार लीड विलेन के रूप में उभरेगा, जिससे रणवीर का मुकाबला होगा. फिल्म में रणवीर के किरदार में आए बदलाव और उनके ‘लियारी किंग’ जैसे ऑरा की काफी तारीफ हो रही है.

About the Author

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

homeentertainment

रणवीर की ’12:12′ मिस्ट्री ने बढ़ाई धड़कनें, धुरंधर 2 का टीजर रिलीज को तैयार



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *