Sunday, 1 March 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

बॉलीवुड का वो स्टारकिड, नहीं बनना चाहता था एक्टर, मजबूरी ने कराए क्या-क्या काम, आज है 280 करोड़ का मालिक


Last Updated:

बॉलीवुड में हर स्टारकिड की राह आसान नहीं होती. इस बॉलीवुड एक्टर के लिए भी ऐसा ही था. नाम-पैसा सब कुछ होने के बाद भी जिंदगी बाहर से जितनी चमकदार दिखती है, भीतर से उतनी ही संघर्षों से भरी रहती है, बहुत कम लोग जानते हैं कि इस नामी स्टार का सपना शुरू से एक्टर बनने का नहीं था. लेकिन हालात और जिम्मेदारियों ने उसे कैमरे के सामने ला खड़ा किया और फिर वो सब हुआ, जो सोचा था. कैसे चलिए बताते हैं…

नई दिल्ली. बॉलीवुड में कई स्टारकिड ऐसे रहे हैं, जो चमक-दमक की दुनिया में कदम रखने से पहले इससे दूर ही रहना चाहते हैं. यह कहानी भी ऐसे ही एक स्टारकिड की है, जिसे कभी एक्टर नहीं बल्कि बिजनेसमैन बनना चाहता था. बचपन से ही उसका सपना कुछ और करने का था, लेकिन हालात ऐसे बने कि मजबूरी में कैमरे के सामने आना पड़ा. शुरुआती दिनों में उसे नाम से ज्यादा पहचान पाने के लिए संघर्ष करना पड़ा और खुद को साबित करने के लिए ऐसे-ऐसे काम करने पड़े, जिनके बारे में उसने कभी सोचा भी नहीं था. मम्मी-पापा बॉलीवुड का बड़ा नाम लेकिन इस एक्टर जो कुछ किया अपने दम पर किया. रिजेक्शन के बाद ललक और मेहनत रंग लाई और उसी इंडस्ट्री ने उसे सिर-आंखों पर बिठा लिया. आज वही स्टारकिड न सिर्फ फिल्मों का बड़ा चेहरा है, बल्कि करीब 280 करोड़ रुपये की संपत्ति का मालिक भी बन चुका है. क्या आप अंदाजा लगा पाए हम किसकी बात रहे हैं. फोटो साभार-@bachchan/Instagram

बधाई हो… बेटा हुआ है. आज से ठीक 50 साल पहले अस्पताल में किलकारियां गूंजी और महानायक अमिताभ बच्चन को इसी तरह नर्स ने बधाई दी. 5 फरवरी 1976 को जया बच्चन ने बेटे को जन्म दिया, जूनियर बी को नाम दिया अभिषेक बच्चन. वह ऐसे परिवार में जन्म लेने के बाद लोगों को लगता है कि रास्ता अपने-आप साफ हो जाता है और करियर बना बनाया मिलता है, लेकिन अभिषेक के साथ चीजें अलग थीं. फोटो साभार-@pinterest

पढ़ाई के लिए उन्हें विदेश भेजा गया, जहां उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई शुरू की. उनका सपना था कि वह कॉरपोरेट दुनिया में अपना नाम बनाएं और एक सफल बिजनेस प्रोफेशनल बनें. लेकिन कहते हैं कि न कभी-कभी सबकुछ होते हुए भी सपने अधूरे रह जाते हैं. कुछ ऐसा ही जूनियर बी के साथ भी हुआ. फोटो साभार-@bachchan/Instagram

Add News18 as
Preferred Source on Google

<br />विदेश में पढ़ाई के दौरान ही अभिषेक ने अपने पिता अमिताभ बच्चन के करियर का वह दौर देखा, जब वह आर्थिक और पेशेवर संघर्षों से जूझ रहे थे. पिता को करीब से संघर्ष करते देख अभिषेक का मन बदलने लगा. परिवार के हालात और फिल्मों से जुड़े माहौल ने उन्हें यह सोचने पर मजबूर किया कि शायद उन्हें भी अपने पिता के काम को आगे बढ़ाना चाहिए. इसी सोच के साथ उन्होंने अपनी पढ़ाई अधूरी छोड़ दी और भारत लौट आए. फोटो साभार-@bachchan/Instagram

अपनी ही कंपनी में स्पॉटबाय जैसे काम भी किए. खुद के एक्टिंग डेब्यू के लिए प्रोड्यूसर्स के चक्कर भी लगाए. LIC के एजेंट भी रहे. अभिषेक ने खुद एक इंटरव्यू में किया था. उन्होंने कहा था कि मैं पापा की कंपनी में स्पॉटबाय के तौर पर काम करता था. वहां पर मेरा काम चाय बनाने का था. फिर उन्होंने बताया कि एक बार उनके पापा ने उन्हें बुलाया और कहा कि कुछ भी सही से नहीं हो रहा है. मेरी कंपनी नहीं चल रही है, मेरी फिल्में नहीं चल रही हैं. अब हम दोनों को बहुत मेहनत करनी है. उसके बाद से उन्होंने कभी भी किसी चीज से इंकार नहीं किया और खूब मन लगाकर काम किया. फोटो साभार-@bachchan/Instagram

उन्होंने 2000 में जे. पी. दत्ता की फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था. अभिषेक ने एक बार अपने संघर्ष की कहानी बयां करते हुए बताया था उनके करियर की शुरुआत राकेश ओम प्रकाश मेहरा के साथ होने वाली थी. ओम प्रकाश ने उन्हें ‘समझौता एक्सप्रेस’ नाम की एक स्क्रिप्ट सुनाई थी, जिस पर वो दोनों काम करने वाले थे. लेकिन कड़ी मेहनत के बावजूद उन्हें लॉन्च करने वाला कोई नहीं मिला. फिर एक बार जेपी दत्ता की नजर अभिषेक पर पड़ी और उन्हें अभिषेक के लंबे बाल और ‘समझौता एक्सप्रेस’ के लिए बढ़ाई गई दाढ़ी बहुत पसंद आई. जे.पी. साहब ‘आखिरी मुगल’ बनाने के बारे में सोच रहे थे, जिसके लिए उन्हें नए यंग चेहरे की तलाश थी. हालांकि, उन्होंने फिल्म ‘आखिरी मुगल’ कभी नहीं बनाई, लेकिन उन्होंने इसके बदले अभिषेक को ‘रिफ्यूजी’ से लॉन्च कर दिया. फोटो साभार-@bachchan/Instagram

2000-2004 तक 4 सालों में अभिषेक ने 17 फ्लॉप फिल्में की थीं. इसका कारण ये था कि अभिषेक बिना स्क्रिप्ट पर ध्यान दिए सीधे फिल्म साइन कर लेते थे.इसके बाद साल 2004 में उन्होंने फिल्म धूम में काम किया, जो एक ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई. इसके बाद उन्होंने ‘बंटी और बबली’, ‘युवा’, ‘ब्लफमास्टर’, ‘गुरु’’ जैसी हिट फिल्में दी थीं. ‘दिल्ली 6’ फिल्म के प्रमोशन के लिए अभिषेक बच्चन ने महज 12 घंटों में 1800 किलोमीटर तक का सफर तय किया था. उन्होंने मुंबई, गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद, चंडीगढ़ जैसे 7 शहरों में एक ही दिन प्रमोशनल इवेंट अटेंड कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया था. फोटो साभार-@bachchan/Instagram

फिल्म ‘पा’ के लिए भी अभिषेक के नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड है. ये पहले एक्टर थे जिन्होंने फिल्म में अपने पिता के पिता का रोल प्ले किया है. इस फिल्म में अमिताभ, अभिषेक के बेटे बने थे. फोटो साभार-@bachchan/Instagram

क्या आप जानते हैं कि अभिषेक बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस जीनत अमान को पसंद करते थे. 5 साल की उम्र से ही वह उन्हें पसंद करते थे. यहां तक कि एक बार उन्होंने जीनत से शादी करने की जिद भी की थी. ऐश्वर्या से पहले करिश्मा से होने वाली थी लेकिन बात बनकर भी अधूरी रही. अमिताभ बच्चन ने अपने 60वें जन्मदिन पर अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की सगाई की अनाउंसमेंट की थी. फोटो साभार-@bachchan/Instagram

एक इवेंट में जया ने करिश्मा को अपनी बहू कहकर भी बुलाया था, हालांकि साल 2003 में ये सगाई टूट गई. कहा जाता है कि दोनों की शादी इस वजह से टूटी क्योंकि जया चाहती थीं कि उनकी बहू शादी के बाद फिल्मों में काम न करें, लेकिन ये शर्त करिश्मा और उनकी मां बबीता को मंजूर नहीं थी. करिश्मा के बाद अभिषेक का नाम ऐश्वर्या राय से जुड़ा. दोनों ने ‘ढाई अक्षर प्रेम के’, ‘कुछ न करो’, ‘गुरू’, ‘धूम 2’, ‘रावण’, ‘बंटी और बबली’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है. 14 जनवरी 2007 में सगाई करने के बाद कपल ने 20 अप्रैल 2007 में मुंबई में शादी की थी. फोटो साभार-@bachchan/Instagram

आज अभिषेक सिर्फ एक्टर ही नहीं हैं, बल्कि एक समझदार निवेशक और बिजनेस-माइंडेड व्यक्ति भी हैं. बिजनेस मैनेजमेंट की जो पढ़ाई कभी अधूरी रह गई थी, उसका असर उनके फैसलों में दिखाई देता है. स्पोर्ट्स, रियल एस्टेट और टेक्नोलॉजी में किए गए निवेश इस बात का सबूत हैं कि वह भविष्य को हमेशा दूर तक देखकर चलते हैं. फिल्मों के अलावा अभिषेक ब्रांड एंडोर्समेंट से मोटी कमाई करते हैं. इसके अलावा एक्टर प्रो कबड्डी लीग की टीम जयपुर पिंक पैंथर और इंडियन सुपर लीग की फुटबॉल टीम चेन्नईयिन एफसी के भी मालिक हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर की नेटवर्थ करीबन 280 करोड़ है. फोटो साभार-@bachchan/Instagram

homeentertainment

बॉलीवुड का वो स्टारकिड, नहीं बनना चाहता था एक्टर, मजबूरी ने कराए क्या-क्या काम



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *