Sunday, 1 March 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

‘जब मैंने अपने पापा को खो दिया था, तब आपने मुझे संभाला’, सुनील थापा के निधन से टूटीं प्रियंका चोपड़ा, जताया शोक


Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा ने सुनील थापा के निधन पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने ‘मैरी कॉम’ की शूटिंग के दौरान बिताए खूबसूरत पलों को याद किया. प्रियंका ने एक भावुक नोट लिखकर उन्हें उस समय की दयालुता के लिए धन्यवाद दिया, जब वह खुद टूट चुकी थीं. प्रियंका ने अपनी पोस्ट में दावा किया कि जब उनके पिता का निधन हुआ था, तब सुनील ने उन्हें सपोर्ट किया था.

ख़बरें फटाफट

सुनील थापा के निधन से टूटीं प्रियंका चोपड़ा, जताया शोक, लिखा भावुक नोटZoom

‘मैरी कॉम’ में सुनील थापा ने प्रियंका चोपड़ा के कोच का किरदार निभाया था. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @priyankachopra)

मुंबई. दिग्गज नेपाली और बॉलीवुड एक्टर सुनील थापा का शुक्रवार को निधन हो गया. उनके जाने की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई. वह नेपाली, भोजपुरी और बॉलीवुड फिल्मों में अपने काम के लिए जाने जाते थे. उन्होंने प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘मैरी कॉम’ उनके कोच की भूमिका निभाई थी. साल 2014 में आई ये बायोपिक ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. प्रियंका चोपड़ा को जब उनके निधन की खबर मिली तो वह बेहद दुखी हो गईं और उन्होंने सुनील थापा को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट शेयरकी.

प्रियंका चोपड़ा ने सुनील थापा के साथ ‘मैरी कॉम’ की शूटिंग के दौरान बिताए पलों को याद किया और बताया कि जब वह अपने पिता के निधन के गम में थीं, तब सुनील थापा ने उन्हें बहुत सहारा दिया. प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘मैरी कॉम’ फिल्म की एक क्लिप शेयर की, जिसमें सुनील थापा उन्हें ट्रेनिंग दे रहे हैं. फिल्म में प्रियंका ने बॉक्सर मैरी कॉम का किरदार निभाया था, जबकि सुनील थापा उनके कोच नरजीत सिंह बने थे.

View this post on Instagram





Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *