मुंबई. होली का त्यौहार आने वाला है और इसकी तैयारी भी शुरू हो चुकी हैं. होली के गाने अभी से ही सब जगह बजने लगे हैं. यहां हम आपको अपनी होली प्ले लिस्ट में शामिल करने के लिए एक और होली सॉन्ग बता रहे हैं. होली पर फिल्माया गया यह फिल्म ‘आप बीती’ का है. गाने में सफेद साड़ी पहने हेमा मालिनी प्रेमनाथ के साथ होली खेल रही हैं. इसमें किशोर कुमार और निरुपा रॉय भी हैं. साल 1976 में आई ‘आप बीती’ के इस गाने को लता मंगेशकर, मन्ना डे और महेंद्र कपूर ने गाया है. 5.48 के इस गाने का म्युजिक लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने दिया और गाने के बोल आनंद बख्शी ने लिखा. होली पर इस गाने को आप अपनी प्ले लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Leave a Reply