Monday, 2 March 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

वो स्टारकिड, लुक्स की वजह से हुआ ट्रोल, एक्शन के दम पर मचाया तहलका, ‘वॉर’ से किया शानदार कमबैक


Last Updated:

स्टारकिड की ‘हीरो’ बनने की कहानी उनके जन्म के साथ ही शुरू हो गई थी, जब दिग्गज डायरेक्टर सुभाष घई ने उन्हें शगुन के तौर पर 101 रुपये देकर लॉन्च करने का वादा किया था. हालांकि, उन्हें 2014 में साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म ‘हीरोपंती’ से लॉन्च किया. बचपन में अपनी फुर्ती और चंचलता के कारण ‘टाइगर’ नाम पाने वाले जय हेमंत श्रॉफ ने अपनी पहली ही फिल्म से बेस्ट डेब्यू का अवॉर्ड जीता. ‘बागी’ सीरीज और ‘वॉर’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के जरिए उन्होंने खुद को दुनिया के बेहतरीन एक्शन और डांस आइकॉन के रूप में स्थापित किया है.

ख़बरें फटाफट

वो स्टारकिड, लुक्स की वजह से हुआ ट्रोल, एक्शन के दम पर मचाया तहलकाZoom

जय हेमंत से ‘टाइगर’ बनने तक का सफर. (एआई से जेनरेटेड इमेज)

नई दिल्ली: टाइगर श्रॉफ आज बॉलीवुड के सबसे बड़े एक्शन स्टार्स में से एक हैं, लेकिन उनकी फिल्मी जर्नी शुरू होने की कहानी उनके जन्म के साथ ही जुड़ी है. बहुत कम लोग जानते हैं कि टाइगर को उनकी पहली फिल्म का ‘साइनिंग अमाउंट’ तब मिला था जब वे ठीक से आंखें भी नहीं खोल पाए थे. मशहूर डायरेक्टर सुभाष घई, जिन्होंने जैकी श्रॉफ को फिल्म ‘हीरो’ से रातों-रात स्टार बनाया था, टाइगर के पैदा होने पर उनसे मिलने पहुंचे थे. उन्होंने नन्हे टाइगर के हाथ में 101 रुपये रखे और जैकी से वादा किया कि वह ही इस बच्चे को हीरो के तौर पर लॉन्च करेंगे. हालांकि, किस्मत को कुछ और मंजूर था और सालों बाद टाइगर को साजिद नाडियाडवाला ने ‘हीरोपंती’ से लॉन्च किया, लेकिन सुभाष घई का वह 101 रुपये का शगुन आज भी बॉलीवुड के सबसे दिलचस्प किस्सों में गिना जाता है.

टाइगर का असली नाम जय हेमंत श्रॉफ है, लेकिन उनके ‘टाइगर’ बनने के पीछे भी एक मजेदार वजह है. बचपन में वे इतने ज्यादा फुर्तीले थे और घर में सबको इतनी तेजी से ‘पंजे’ मारते थे कि घर वालों ने प्यार से उनका नाम टाइगर रख दिया. यही नाम आगे चलकर उनकी पहचान बन गया और इसी नाम से उन्होंने 2014 में बॉलीवुड में धमाका किया. अपनी पहली फिल्म ‘हीरोपंती’ में उन्होंने अपनी जबरदस्त फ्लेक्सिबिलिटी और एक्शन से सबको हैरान कर दिया. हालांकि शुरुआत में उन्हें लुक्स को लेकर थोड़ा ट्रोल भी किया गया, लेकिन उन्होंने अपने काम से सबका मुंह बंद कर दिया और बेस्ट डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम किया.

टाइगर श्रॉफ की ‘बागी’ फ्रेंचाइजी की फिल्में दर्शकों को पसंद आई.

‘वॉर’ साबित हुई टर्निंग पॉइंट
‘हीरोपंती’ की सफलता के बाद टाइगर ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और ‘बागी’ फ्रैंचाइजी के जरिए खुद को एक सॉलिड एक्शन हीरो के रूप में स्थापित कर लिया. उनके करियर में सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट 2019 में आई फिल्म ‘वॉर’ रही, जिसमें वे अपने आदर्श ऋतिक रोशन के साथ नजर आए थे. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और टाइगर को ग्लोबल पहचान दिलाई. आज टाइगर न सिर्फ एक एक्टर हैं, बल्कि युवाओं के लिए फिटनेस और डांस के आइकॉन भी बन चुके हैं. सुभाष घई का वह 101 रुपये का वादा भले ही पर्दे पर पूरा न हुआ हो, लेकिन टाइगर ने आज खुद को एक असली ‘हीरो’ साबित कर दिखाया है.

About the Author

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *