Friday, 17 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

6 साल में रिलीज हुईं 4 फिल्में, चारों निकली ब्लॉकबस्टर, कमाए 2400 करोड़ रुपये, लास्ट वाली है सबकी फेवरेट


Last Updated:

Bollywood Blockbuster Movies : बॉलीवुड में कई डायरेक्टर अपनी किस्मत आजमाते हैं. हर तरह की फिल्में बनाते हैं. इन डायरेक्टर में चंद डायरेक्टर के निर्देशन में बनी फिल्म ही ब्लॉकबस्टर निकलती है. वैसे भी बॉलीवुड में एक लाइन हमेशा सुनने को मिल जाती है कि किसी भी शख्स के पास सक्सेस फॉमूला नहीं है. हालांकि कुछ डायरेक्टर ऐसे भी हैं जिनकी हर फिल्म ब्लॉकबस्टर रही. ऐसा लगता है जैसे उन्होंने सक्सेस फॉमूला क्रैक कर लिया है. बॉलीवुड में पिछले छह साल दो ऐसे डायरेक्टर सामने आए जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. दोनों ने सिर्फ चार फिल्मों से 2400 करोड़ रुपये कमाए हैं. इतना ही नहीं, एक डायरेक्टर तो कमाई का महारिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है. ये दोनों डायरेक्टर कौन हैं, आइये जानते हैं……..

बॉलीवुड की दुनिया में हर छोटे-बड़े डायरेक्टर की चाहत ब्लॉकबस्टर फिल्म देने की होती है. हर डायरेक्टर का यह सपना पूरा नहीं होता. कुछ ही डायरेक्टर ऐसे हैं जिन्होंने सफलता को अपना जुनून बना लिया. पिछले छह साल में बॉलीवुड में ऐसे दो डायरेक्टर उभरकर सामने आए जिनकी हर फिल्म ब्लॉकबस्टर रही है. दोनों ने अब तक चार फिल्में बनाई हैं. चारों फिल्में ब्लॉकबस्टर रहीं. चारों फिल्मों ने 2400 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है. ये डायरेक्टर हैं : आदित्य धर और संदीप रेड्डी वांगा. इसमें से आदित्य धर तो एक और धमाका करने जा रहे हैं. बैक टू बैक ब्लॉकबस्टर फिल्म देने जा रहे हैं. उनके निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ आगामी 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. पूरे 1500 करोड़ दांव पर हैं.

सबसे पहले बात करते हैं आदित्य धर की. पिछले सात साल में उन्होंने बतौर डायरेक्टर सिर्फ तीन फिल्में बनाई हैं. दो फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर तूफान ला दिया. दोनों ही फिल्में ब्लॉकबस्टर रहीं. अब तीसरी फिल्म धुरंधर-2 के जरिये वो ब्लॉकबस्टर फिल्म की हैट्रिक लगाने की दौड़ में शामिल हैं.

आदित्य धर ने 2019 में फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक से बतौर डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड में की थी. यह मूवी 11 जनवरी 2019 में रिलीज हुई थी जिसमें विकी कौशल, यमी गौतम, परेश रावल और मोहित रैना लीड रोल में थे. कहानी आदित्य धर ने ही लिखी थी. प्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला थे. फिल्म में विकी कौशल ने मेजर विहान सिंह शेरगिल का किरदार निभाया था जो कि रियल लाइफ में कर्नल कपिल यादव से इंस्पायर्ड था. परेश रावल का रोल अजित डोभाल से प्रेरित था. यमी गौतम ने अंडरकवर रॉ एजेंट का किरदार निभाकर वाहवूही लूटी थी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

दरअसल, पाकिस्तान की ओर से 2016 में जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में एलओसी के पास स्थित भारतीय सेना के कैंप पर कायराना हमला किया था. भारतीय सेना ने 29 सितंबर 2016 को हमले का जवाब देते हुए आतंकवादियों के कैंप पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी. इस स्ट्राइक के तीन साल बाद फिल्म बनाई गई. देशभक्ति से भरी कहानी, दमदार एक्शन-कसे हुए स्क्रीनप्ले ने दर्शकों पर जादू कर दिया. फिल्म का एक डायलॉग ‘हाउ इस दा जोश’ खूब पॉप्युलर हुआ था. आदित्य धर फिल्म बनाने से पहले 6 माह तक रिसर्च की. कई रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर और ग्राउंड रिपोर्टिंग करने वाले रिपोटर्स से मिले. घटनाओं को एक क्रम में जोड़ा. सिर्फ 12 दिन में स्क्रिप्ट लिखी.

यह फिल्म सुपर ब्लॉकबस्टर निकली थी. बजट से 16 गुना ज्यादा कमाई की थी. दिलचस्प बात यह है कि फिल्म ने सिर्फ एक हफ्ते में 100 करोड़, दूसरे हफ्ते में 200 करोड़ का कलेक्शन करके सबको हैरान कर दिया था. फिल्म देखते समय लोगों की आंखों में आंसू आ गए थे लेकिन वह खुद को बहुत ही प्राउड भी फील कर रहे थे.

उरी की अपार सफलता के बाद आदित्य धर ने एक और फिल्म ‘धुरंधर’ बनाई. फिल्म की कहानी अंडर कवर एजेंट हमजा अली मजारी की है जो पाकिस्तान जाता है. कराची स्थित ल्यारी में गैंगस्टर रहमान डकैत-अरशद पप्पू के बीच जंग कराता है. भारत के दुश्मनों से चुन-चुनकर बदला लेता है. इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए. धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 1,300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया. इसी के साथ आदित्य धर ने दूसरी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी. आदित्य धर की एक और फिल्म ‘धुरंधर 2’ जल्द ही 19 मार्च को सिनेमाघरों में आएगी. इस फिल्म का ब्लॉकबस्टर होना तय है. मूवी की एडवांस बुकिंग 25 करोड़ रुपये से ज्यादा की है. माना जा रहा है कि यह मूवी 100 करोड़ से ज्यादा से ओपनिंग लेगी.

2019 में ही आदित्य धर की तरह एक और डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने बॉलीवुड में एंट्री ली. तेलंगाना के वारंगल में जन्मे संदीप रेड्डी वांगा ने आक्रामक और डार्क साइकोलॉजिकल थीम की फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने पूरे करियर सिर्फ तीन फिल्में बनाई हैं. तीनों ही फिल्में ब्लॉकबस्टर रहीं. उन्होंने ‘अर्जुन रेड्डी’ से 2017 में अपने करियर की शुरुआत की. फिल्म में तेलुगू इंडस्ट्री में सफलता के झंडे गाड़ दिए. आगे चलकर उन्हें इसी फिल्म का रीमेक ‘कबीर सिंह’ के नाम से हिंदी में बनाया.

21 जून 2019 को रिलीज हुई ‘कबीर सिंह’में शाहिद कपूर-कियारा आडवाणी लीड रोल में थे. स्टोरी संदीप वांगा रेड्डी ने ही लिखी थी. 02:53 घंटे की इस फिल्म में शाहिद कपूर के 3 अलग-अलग लुक दिखाए गए. उन्होंने एक चेन स्मोकर, ड्रिंक्स-ड्रग्स लेने वाले एक लड़के का किरदार निभाया था. समाज के कई तबकों ने ‘कबीर सिंह’ फिल्म की खूब आलोचना की. शाहिद कपूर के किरदार को एंटी-फेमनिस्ट बताया. फिल्म ने टॉक्सिक-अब्यूसिव बिहेवियर को रोमांटिक और हीरोइक तरीके से दिखाया. फिल्म का जितना ज्यादा विरोध हुआ, दर्शकों ने उतना ही अपना प्यार बरसाया. 68 करोड़ के बजट में फिल्म ने 373 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था. यह एक सुपर ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी.

डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने कबीर सिंह फिल्म की सफलता के बाद इससे भी खतरनाक मूवी बनाने का चैलेंज दिया. उन्होंने यह चैलेंज पूरा कर दिखाया और ‘एनिमल’ जैसी मूवी बनाई जो कि 1 दिसंबर 2023 को रिलीज हुई थी. रनबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी और बॉबी देओल लीड रोल में थे. यह फिल्म ‘कबीर सिंह’ से एक लेवल आगे की थी. पूरे देश में अल्फा मेल टर्म रातों-रात चर्चा में आया. 114 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ ओपनिंग ली. सिर्फ चार दिन में 400 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया. ₹100 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने ₹917.82 करोड़ से वर्ल्डवाइड कमाई की. यह एक ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *