Friday, 17 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

‘असल जिंदगी में बधाई हो’, प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर 66 साल की नीना गुप्ता ने तोड़ी चुप्पी- बस यही चाहिए था


Last Updated:

‘बधाई हो’ फेम एक्ट्रेस नीना गुप्ता की प्रेग्नेंसी की अफवाहें छाई हुई हैं. एक्ट्रेस की एक तस्वीर ने प्रेग्नेंसी की अफवाहों को बढ़ावा दिया. अब एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है. 66 साल की एक्ट्रेस ने अपने खास अंदाज में एक इंटरव्यू में जवाब दिया, ‘बस यही चाहिए था, एक रियल लाइफ बधाई हो.’

नई दिल्ली: बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस नीना गुप्ता इन दिनों अपनी फिल्म नहीं, निजी जिंदगी के चलते सुर्खियों में हैं. दरअसल, रश्मिका मंदाना की रिसेप्शन पार्टी से उनकी एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें उनका पहनावा और हावभाव देखकर फैंस उनकी प्रेग्नेंसी के कयास लगा रहे हैं. (फोटो साभार: Instagram@neena_gupta)

अब 66 साल की नीना गुप्ता ने अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में बड़े ही कूल अंदाज में कहा कि वह किसी बच्चे की उम्मीद नहीं कर रही हैं. (फोटो साभार: Instagram@neena_gupta)

नीना गप्ता ने अपनी सुपरहिट फिल्म ‘बधाई हो’ का जिक्र करते हुए मजाकिया लहजे में कहा, ‘बस यही कमी रह गई थी कि अब मुझे रियल लाइफ में भी ‘बधाई हो’ सुनने को मिले.’ (फोटो साभार: Instagram@neena_gupta)

Add News18 as
Preferred Source on Google

नीना गुप्ता ने साफ किया कि दरअसल उस दिन उनकी साड़ी का कपड़ा थोड़ा मोटा था, जिसकी वजह से वह इवेंट में भारी दिख रही थीं और लोगों को गलतफहमी हो गई. वे बोलीं, ‘यह बधाई हो नहीं है. मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं.’ (फोटो साभार: Instagram@neena_gupta)

मजेदार बात यह है कि नीना को इस उम्र में अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहें सुनकर बुरा नहीं लगा. उन्होंने कहा कि उन्हें ये अटकलें अच्छी लग रही हैं क्योंकि इससे पता चलता है कि हमारा देश अब मॉडर्न हो रहा है और बदलाव आ रहा है.(फोटो साभार: Instagram@neena_gupta)

सारा ड्रामा तब शुरू हुआ, जब नीना हैदराबाद में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के रिसेप्शन में पहुंची थीं. वहां उनके एक वीडियो को देख लोगों ने दावा करना शुरू कर दिया कि उनका ‘बेबी बंप’ दिख रहा है.(फोटो साभार: Instagram@neena_gupta)

नीना गुप्ता का अतीत हमेशा से ही चर्चा में रहा है. 80 के दशक में वेस्टइंडीज के क्रिकेटर विव रिचर्ड्स के साथ उनके रिश्ते ने काफी हंगामा मचाया था. उस जमाने में जब समाज की सोच काफी विकसित नहीं थी, तब नीना ने बिना शादी के अपनी बेटी मसाबा गुप्ता को जन्म देने और अकेले पालने का बड़ा फैसला लिया था, जो वाकई काबिल-ए-तारीफ था.(फोटो साभार: Instagram@neena_gupta)

नीना ने सालों तक स्ट्रगल और अकेलेपन का सामना करने के बाद साल 2008 में विवेक मेहरा से शादी कर ली. आज वह अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ, दोनों में बहुत खुश और सफल हैं. (फोटो साभार: Instagram@neena_gupta)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *