Friday, 17 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

तलाक के बीच थलापति विजय की त्रिशा कृष्णन संग शादी की उड़ी अफवाहें, मां ने दिए संकेत, फैंस से सुपरस्टार की अपील


Last Updated:

साउथ इंडियन सुपरस्टार थलापति विजय पर उनकी पत्नी ने बेवफाई के आरोप लगाए. दोनों के बीच अब तलाक होने जा रहा है और बेटे ने अपने नाम से पिता का सरनेम भी हटा दिया है. इस बीच, थलापति विजय और त्रिशा कृष्णन की शादी की अफवाहें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. फिल्म ‘लियो’ के बाद दोनों की बढ़ती नजदीकियों और विजय के अपनी पत्नी से तलाक की खबरों ने इस चर्चा को और बढ़ावा दिया है. इंटरनेट पर बातें हो रही हैं कि दोनों तमिलनाडु चुनाव के बाद अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर सकते हैं. मामले ने तब तूल पकड़ा, जब त्रिशा कृष्णन की मां ने शादी से जुड़ी एक वायरल रील को लाइक कर दिया.

नई दिल्ली: थलापति विजय की निजी जिंदगी में काफी उथल-पुथल मचा हुआ है. सुपरस्टार की पत्नी ने ‘मशहूर एक्ट्रेस’ के साथ उन पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाते हुए तलाक की अर्जी डाली है और बेटे ने पिता को अनफॉलो करने के साथ-साथ अपने सरनेम में बदलाव किया है. इन तमाम उठा-पटक के बीच, सोशल मीडिया पर थलापति विजय और त्रिशा कृष्णन की शादी की अफवाहें फैली हुई हैं.

हर कोई सिर्फ यही जानना चाहता सुपरहिट रील जोड़ी है कि क्या वाकई में असल जिंदगी में भी एक होने जा रहे हैं. इंटरनेट पर तो जैसे दावों की बाढ़ आ गई है कि दोनों जल्द ही अपने रिश्ते पर मुहर लगा सकते हैं. हैरानी की बात यह है कि एक वायरल रील में यह तक कह दिया गया कि विजय और त्रिशा तमिलनाडु चुनाव खत्म होते ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे.

थलापति विजय फिलहाल अपनी नई राजनीतिक पार्टी ‘टीवीके’ के कामों में काफी बिजी हैं, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर उड़ने वाली अफवाहों ने सबका ध्यान खींच लिया है. विजय की शादी के अलावा उनके तलाक पर खूब चर्चाएं हो रही हैं. विजय की पत्नी ने चुनाव से ठीक पहले अलग होने का मन बना लिया है. अफवाहें दावा कर रही हैं कि इस अनबन की वजह थलापति विजय की एक को-स्टार के साथ बढ़ती नजदीकियां हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

थलापति विजय और त्रिशा के बीच बढ़ती बॉन्डिंग को फिल्म ‘लियो’ की शूटिंग के बाद से ही नोटिस किया जा रहा था. दोनों को कई बार पब्लिक इवेंट्स और शादियों में साथ देखा गया, जिससे फैंस को उनके शक होने लगा. ऊपर से त्रिशा का राजनीति की तरफ बढ़ता झुकाव भी लोगों के लिए एक बड़ा इशारा बन गया है.

सोशल मीडिया पर तो फैंस ने खुद ही इस जोड़ी के नाम के वीडियो बनाने शुरू कर दिए हैं. हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘न्यूज18 इंग्लिश’ की रिपोर्ट के अनुसार, इन्हीं में से एक वीडियो को देखकर लोग तब दंग रह गए, जब त्रिशा की मम्मी उमा कृष्णन ने उस रील को लाइक कर दिया. बस फिर क्या था, फैंस ने इसे शादी का ‘ग्रीन सिग्नल’ मान लिया.

पूरे हंगामे के बीच थलापति विजय ने अपनी एक पॉलिटिकल रैली में चुप्पी तोड़ी. हालांकि उन्होंने किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन बातों-बातों में यह जरूर कह दिया कि उनके सपोर्टरों को उनकी निजी जिंदगी से ज्यादा जनता के मुद्दों और समाज की भलाई पर ध्यान देना चाहिए.

थलापति विजय ने अपने चाहनेवालों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि वे अपनी पर्सनल लाइफ की उलझनों को खुद सुलझा सकते हैं. उन्होंने साफ किया कि उनके फैंस को परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. इस बयान के बाद उनके सपोर्टरों ने भी राहत की सांस ली है, पर गॉसिप बंद नहीं हो रही हैं.

अब थलापति विजय और त्रिशा कृष्णन के रिश्ते का सच क्या है, ये तो वक्त ही बताएगा, लेकिन त्रिशा की मां के एक ‘लाइक’ ने अफवाहों का बाजार गर्म कर दिया है. फिलहाल, विजय राजनीति और फिल्मों के बीच तालमेल बिठा रहे हैं और फैंस को उनके अगले कदम का बेसब्री से इंतजार है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *