Friday, 17 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

‘भय’ एक्ट्रेस के साथ हुई रेड रेज की घटना, पुलिस ने हिरासत में लिए 2 लड़के, हीरोइन ने वीडियो शेयर बताई पूरी बात


Last Updated:

भय और अमर कॉलोनी जैसी सीरीज और फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस ने निमिषा नायर ने तीन दिन पहले इंस्टाग्राम पोस्ट में कई वीडियोज और नोट के लिए अपनी आपबीती बताई थी. उन्हें राह चलते स्टॉक किया गया. छेड़खानी हुई और फिर इसके बाद उन्होंने रोड रेज की घटना में दो युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर नोटिस देकर छोड़ दिया. एक्ट्रेस ने अब अपडेट दिया है.

ख़बरें फटाफट

'भय' एक्ट्रेस के साथ हुई रेड रेज की घटना, पुलिस ने हिरासत में लिए 2 लड़के Zoom

निमिषा नायर ने वीडियो शेयर कर अपडेट दिया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @nimnair)

मुंबई. मुंबई में रोड रेज में अभिनेत्री निमिषा नायर ने दो युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. इस मामले में मुंबई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया और उन्हें हिरासत में लेकर नोटिस देकर छोड़ दिया.जानकारी के अनुसार यह घटना 17 मार्च तड़के की बताई जा रही है. अभिनेत्री निमिषा नायर अपने एक दोस्त के साथ उबर कैब से अंधेरी स्थित घर से नरिमन पॉइंट जा रही थीं. सुबह करीब 4:45 बजे जब उनकी कैब बांद्रा ईस्ट के खेरवाड़ी ब्रिज पर पहुंची, तब कैब ने एक मोटरसाइकिल को ओवरटेक किया. आरोप है कि किसी बात से मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक नाराज हो गए थे और उन्होंने कैब का पीछा करना शुरू कर दिया था.

खेरवाड़ी पुलिस के अनुसार, दादर निवासी 25 और 27 वर्षीय युवकों ने कैब को रोकने की कोशिश की. उन्होंने कथित तौर पर कैब का दरवाजा खोलने की कोशिश की और ड्राइवर को धमकाया भी. स्थिति को देखते हुए निमिषा नायर ने घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया, जिसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए. हालांकि, एक्ट्रेस ने सूझबूझ दिखाते हुए मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नंबर नोट कर लिया था.

View this post on Instagram





Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *