Last Updated:
Jaipur Viral Video : जयपुर के 22 गोदाम पुलिया पर मामूली एक्सीडेंट के बाद युवती ने Royal Enfield Bullet तोड़ी, पुलिस मौके पर निष्क्रिय रही, मामला Sodala थाने में समझाइश से सुलझा. स्थानीय लोगों के अनुसार, एक स्कूटर और रॉयल एनफील्ड बुलेट सवार के बीच हल्की टक्कर हो गई थी. टक्कर ज्यादा गंभीर नहीं थी, लेकिन इसके बाद विवाद बढ़ गया.

जयपुर महिला का वायरल वीडियो
जयपुर. जयपुर से सामने आए एक वायरल वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. इस वीडियो में एक युवती को सड़क पर हुए मामूली एक्सीडेंट के बाद गुस्से में एक मोटरसाइकिल को नुकसान पहुंचाते हुए देखा जा रहा है. बताया जा रहा है कि यह घटना 22 गोदाम पुलिया इलाके की है, जहां रोजाना काफी ट्रैफिक रहता है.
स्थानीय लोगों के अनुसार, एक स्कूटर और रॉयल एनफील्ड बुलेट सवार के बीच हल्की टक्कर हो गई थी. टक्कर ज्यादा गंभीर नहीं थी, लेकिन इसके बाद विवाद बढ़ गया. वीडियो में दिख रहा है कि युवती गुस्से में पत्थर उठाकर बार-बार बाइक पर मारती है, जिससे बाइक को काफी नुकसान पहुंचता है.
पुलिस मौजूद रही, लेकिन मौके पर नहीं हुआ हस्तक्षेप
वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि आसपास पुलिसकर्मी और कई लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने बीच-बचाव नहीं किया. यह बात लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है कि ऐसी स्थिति में तुरंत कार्रवाई क्यों नहीं की गई. बाद में दोनों पक्षों को सोडाला थाने ले जाया गया, जहां पुलिस ने समझाइश के जरिए मामला सुलझा दिया. अधिकारियों के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बन गई और किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं की गई.
सोशल मीडिया पर उठे सवाल, पुलिस से मांगी गई रिपोर्ट
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. राजस्थान पुलिस हेल्पडेस्क ने भी इस मामले पर संज्ञान लेते हुए जयपुर पुलिस से पूरी जानकारी मांगी है और स्थिति स्पष्ट करने को कहा है. इस घटना के बाद लोगों ने सार्वजनिक जगहों पर इस तरह के व्यवहार और पुलिस की भूमिका को लेकर सवाल उठाए हैं. कई यूजर्स ने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की मांग भी की है.
About the Author
नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें
Leave a Reply