Friday, 17 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

अनुपम खेर ने अपने नए दोस्त की बताई खासियत, तस्वीरें शेयर कर तारीफ में पढ़े कसीदे, कौन हैं पुनीत छटवाल?


Last Updated:

अनुपम खेर के दोस्ताना स्वभाव के बारे में काफी लोगों को पता है. वेकेशन के दौरान भी वे अजनबियों से बात करते हैं और उनके मन और विचारों को जानने की कोशिश करते रहते हैं. फिलहाल अनुपम अपने थिएटर शो ‘कुछ भी हो सकता है’ में व्यस्त हैं. अनुपम ने अपने नए दोस्त के साथ वाली तस्वीरें शेयर कीं और एक खूबसूरत पोस्ट शेयर किया.

ख़बरें फटाफट

अनुपम खेर ने अपने नए दोस्त की बताई खासियत, फोटो शेयर कर तारीफ में पढ़े कसीदेZoom

अनुपम खेर ने अपने दोस्त के साथ वाली तस्वीर शेयर की. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

मुंबई. 550 फिल्म कर चुके अनुपम खेर जितने अच्छे अभिनेता हैं, असल जिंदगी में उतने ही मिलनसार हैं. अनुपम बहुत जल्दी दोस्त बना लेते हैं और खुद भी दूसरों की जिंदगी का हिस्सा बन जाते हैं. अब उन्होंने अपने नए दोस्त से मिलवाया है, जो बहुत शालीन हैं. अनुपम खेर के मुताबिक दोस्ती को कुछ ही साल हुए हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि कितने दशकों से जानते हैं. अनुपम खेर ने इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी पुनीत छटवाल के साथ फोटो पोस्ट की है और उन्हें अपना सबसे करीबी दोस्त बताया है.

अनुपम खेर के मुताबिक, जब भी वे उनसे मिलते हैं, तो ऐसा लगता है कि किसी अपने से मिल रहे हैं. उन्होंने निदेशक के व्यवहार की भी खूब तारीफ की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर कर लिखा, “एक सौम्य उपस्थिति की खामोश शक्ति! कुछ लोग प्रभाव छोड़ने में सालों नहीं लगाते, बल्कि वे पल भर में ही ऐसा कर देते हैं.”

पुनीत और अनुपर खेर की दोस्ती 3-4 साल पुरानी

अनुपम खेर ने आगे लिखा, “मेरे प्रिय मित्र पुनीत छटवाल ऐसे ही एक व्यक्ति हैं. मैं उन्हें पिछले तीन-चार वर्षों से ही जानता हूं, लेकिन उनमें एक ऐसी शालीनता है जो दुर्लभ है. और सबसे महत्वपूर्ण, एक सच्ची उपलब्धता जो आपको महत्व का एहसास कराती है.”

View this post on Instagram





Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *