Friday, 17 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

‘कई हीरोइनों ने रोल पाना चाहा’, मुकेश छाबड़ा ने ‘धुरंधर’ में सारा अर्जुन को कास्ट करने की बताई वजह


Last Updated:

फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने खुलासा किया है कि ‘यालिना’ के किरदार के लिए कई मशहूर हीरोइनें रणवीर सिंह के अपोजिट काम करना चाहती थीं. हालांकि, टीम को एक ऐसे नए चेहरे की तलाश थी जिसका कोई पुराना फिल्मी अनुभव न हो, ताकि दर्शक उसे किरदार के साथ पूरी तरह जोड़ सकें. करीब 1300 ऑडिशन लेने के बाद सारा अर्जुन को फाइनल किया गया. मुकेश की मानें, तो सारा की ताजगी और लीड एक्ट्रेस के तौर पर उनकी पहली फिल्म होना ही उनके सिलेक्शन की सबसे बड़ी वजह रही. आदित्य धर के निर्देशन वाली फिल्म ने ग्लोबल लेवल पर 1500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

नई दिल्ली: फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर जो तहलका मचाया है, उसकी दहाड़ अभी तक शांत नहीं हुई है. फिल्म की कास्टिंग को लेकर हाल में कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने कई दिलचस्प खुलासे किए हैं. उन्होंने बताया कि इस फिल्म की फीमेल लीड यानी ‘यालिना’ का रोल पाने के लिए बॉलीवुड की कई बड़ी हीरोइनें लाइन में लगी थीं.(फोटो साभार: Instagram@saraarjunn)

मुकेश छाबड़ा की मानें, तो जैसे ही फिल्म की चर्चा शुरू हुई, उनके और डायरेक्टर आदित्य धर के पास मैसेज की बाढ़ आ गई. कई मशहूर हीरोइनों रणवीर सिंह के अपोजिट काम करने के लिए बेताब थीं और खुद अप्रोच कर रही थीं. हर कोई इस बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना चाहता था. (फोटो साभार: Instagram@saraarjunn)

मुकेश और आदित्य की सोच कुछ अलग थी. बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में मुकेश ने बताया कि उन्होंने आदित्य को साफ कर दिया था कि उन्हें इस रोल के लिए कोई ऐसा चेहरा चाहिए जिसका पहले का कोई ‘बैगेज’ न हो. उनका मानना था कि अगर कोई स्थापित अभिनेत्री पर्दे पर आती, तो दर्शक उसे उसके पुराने किरदारों के नजरिए से देखने लगते. (फोटो साभार: Instagram@saraarjunn)

Add News18 as
Preferred Source on Google

कास्टिंग टीम को एक ऐसी लड़की की तलाश थी जो बिल्कुल उसी माहौल और जगह की लगे जैसा फिल्म में दिखाया गया है. चूंकि फिल्म में रणवीर का किरदार पहली बार उस लड़की से पाकिस्तान में मिलता है, इसलिए उस मुलाकात में एक ‘सरप्राइज’ और नयापन होना बहुत जरूरी था.(फोटो साभार: Instagram@saraarjunn)

मुकेश ने समझाया कि अगर रणवीर के साथ पहले काम कर चुकी किसी एक्ट्रेस को लिया जाता, तो वह फ्रेश कनेक्शन नहीं बन पाता. दर्शकों को उनके बीच की केमिस्ट्री पुरानी लगती. इसलिए, किसी भी तरह के पुराने फिल्मी कनेक्शन को दरकिनार करते हुए एक बिल्कुल फ्रेश फेस ढूंढने का फैसला लिया गया.<br />(फोटो साभार: Instagram@saraarjunn)

यहीं पर सारा अर्जुन की एंट्री हुई. सारा ने बचपन में कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन बॉलीवुड में लीड एक्ट्रेस के तौर पर वह एक नया नाम थीं. मुकेश छाबड़ा ने बताया कि सारा को फाइनल करने से पहले उन्होंने कोई छोटा-मोटा नहीं, बल्कि करीब 1200 से 1300 लड़कियों का ऑडिशन लिया था. (फोटो साभार: Instagram@saraarjunn)

इतने लंबे और थका देने वाले प्रोसेस के बाद सारा को चुना गया. टीम चाहती थी कि जब फिल्म में हीरोइन की एंट्री हो, तो दर्शक हैरान रह जाएं कि ‘आखिर ये खूबसूरत लड़की कौन है?’ सारा की मासूमियत और उनकी फ्रेश एक्टिंग ने उन्हें इस रोल के लिए सबसे फिट बना दिया. (फोटो साभार: Instagram@saraarjunn)

आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म अब 1500 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाकर एक मिसाल बन चुकी है. 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई इस स्पाई-थ्रिलर में रणवीर सिंह के साथ सारा अर्जुन की जोड़ी को फैंस ने सिर आंखों पर बैठाया, जिससे मुकेश छाबड़ा का यह फैसला बिल्कुल सही साबित हुआ.(फोटो साभार: Instagram@saraarjunn)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *