Last Updated:
साउथ फिल्म इंडस्ट्री से विजय सेतुपति एक और ऐसी फिल्म लेकर आए हैं जो दर्शकों का दिमाग हिलाकर रख देगा. विजय सेतुपति की लेटेस्ट फिल्म ‘काट्टान’ अपने अनोखे प्लॉट और गहरे किरदारों के कारण चर्चा में है. ‘काट्टान’ एक तमिल एक्शन-ड्रामा थ्रिलर है, जिसकी शुरुआत ही एक चौंकाने वाली घटना से होती है.
‘काट्टान’ की कहानी एक पहाड़ी इलाके में कटे हुए सिर की बरामदगी. यह रहस्यमयी खोज न सिर्फ कहानी को गति देती है, बल्कि एक ऐसी जांच की शुरुआत करती है, जो कई परतों में उलझती चली जाती है. इस फिल्म को देखने से पहले विजय सेतुपति की ये 9 फिल्में जरूर देख लें जो आपके दिमाग का फ्यूज उड़ा देंगी.
पिज्जा (2012): इस हॉरर-थ्रिलर में विजय सेतुपति ने एक पिज्जा डिलीवरी बॉय का किरदार निभाया है, जो एक भूतिया घर में फंस जाता है. उनकी एक्टिंग में डर और मासूमियत का बेहतरीन संतुलन देखने को मिलता है, जिससे साबित होता है कि वह रियलिस्टिक अंदाज में हाई-कॉन्सेप्ट फिल्म को संभाल सकते हैं. विजय सेतुपति ने इस फिल्म में अपने काम से क्रिटिक्स और दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी थी.
सोधू कव्वुम (2013): इसमें विजय सेतुपति ने एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति का रोल निभाया है, जिसकी एक काल्पनिक गर्लफ्रेंड है. वह अपने दोस्तों के साथ किडनैपिंग की कोशिश करता है. इस डार्क कॉमेडी में उनकी कॉमिक टाइमिंग और अनोखे किरदार निभाने की हिम्मत साफ नजर आती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
विक्रम वेधा (2017): इस फिल्म में विजय सेतुपति ने गैंगस्टर ‘वेधा’ का किरदार निभाया है. उनकी और आर.माधवन की पुलिस के बीच दार्शनिक बातचीत फिल्म को बेहद रोमांचक बनाती है. वेधा का किरदार तमिल सिनेमा के सबसे करिश्माई और जटिल विलेन में से एक माना जाता है. फिल्म ‘विक्रम वेधा’ का हिंदी में रीमेक भी बना था. हालांकि हिंदी में फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी.
96 (2018): इस रोमांटिक ड्रामा में विजय सेतुपति ने राम नाम के ट्रैवल फोटोग्राफर का रोल निभाया है, जो अपनी स्कूल की प्रेमिका से दोबारा मिलता है. उनकी सधी हुई और भावुक एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया, जिससे साबित हुआ कि वह रोमांटिक और इमोशनल फिल्मों में भी उतने ही बेहतरीन हैं.
सुपर डीलक्स (2019): इस फिल्म में विजय सेतुपति ने शिल्पा नाम की ट्रांसजेंडर महिला का किरदार निभाया है, जो अपने परिवार के पास लौटती है. इस रोल के लिए उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला. उनकी एक्टिंग में गहराई और संवेदनशीलता साफ नजर आती है.
कदासी विवासायी (2021): ‘काट्टान’ के निर्देशक एम. मणिकंदन के साथ फिर से काम करते हुए विजय सेतुपति ने रमैय्या नाम के व्यक्ति का किरदार निभाया है, जो गांव में घूमता रहता है. यह एक सधी हुई और आध्यात्मिक एक्टिंग है, जो ‘काट्टान’ की ग्रामीण पृष्ठभूमि से जुड़ी हुई है.
मास्टर (2021): इस फिल्म में विजय सेतुपति ने भवानि नाम के खतरनाक विलेन का रोल निभाया है. उनकी एक्टिंग और बॉडी लैंग्वेज ने इस किरदार को आइकॉनिक बना दिया. उन्होंने दिखाया कि वह बड़े स्टार्स के साथ भी स्क्रीन पर छा सकते हैं.
महाराजा (2024): इस थ्रिलर में विजय सेतुपति ने एक शांत नाई का रोल निभाया है, जो अपनी ‘लक्ष्मी’ की तलाश में है. फिल्म में उनकी एक्टिंग में गुस्सा और पिता का प्यार दोनों नजर आते हैं, और क्लाइमेक्स में दर्शक उनकी एक्टिंग से हैरान रह जाते हैं.
Leave a Reply