Friday, 17 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

कूर्ग रिसेप्शन में बला की खूबसूरत लगीं रश्मिका मंदाना, ससुर ने बेटी-दामाद विजय देवरकोंडा को दिया करोड़ों का गिफ्ट


Last Updated:

साउथ के चर्चित कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना एक बार फिर सुर्खियों में हैं. शादी के बाद कूर्ग में हुए उनके ग्रैंड रिसेप्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, वहीं एक खास तोहफे ने इस जश्न को और भी चर्चा में ला दिया है.

नई दिल्ली. साउथ की स्टार जोड़ी विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी के बाद से ही लगातार चर्चा में हैं. दोनों की शादी 26 फरवरी को उदयपुर पैलेस में काफी शाही अंदाज में हुई थी. इस फंक्शन में सिर्फ परिवार और करीबी लोग ही शामिल हुए थे.

शादी के बाद भी जश्न का सिलसिला रुका नहीं है. पहले विजय ने अपने होमटाउन में सेलिब्रेशन किया, इसके बाद हैदराबाद में रिसेप्शन दिया. अब हाल ही में दोनों ने रश्मिका के होमटाउन कूर्ग में एक और ग्रैंड रिसेप्शन रखा. ये इवेंट 6 अप्रैल 2026 को विराजपेट के सेरेनिटी हॉल में हुआ, जहां दोनों की केमिस्ट्री ने इस दौरान भी फैंस का दिल जीत लिया.

इस रिसेप्शन की सबसे खास बात रहा इसमें मिला एक बड़ा तोहफा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका के पिता ने अपनी बेटी को शादी के गिफ्ट के तौर पर कूर्ग में एक लग्जरी बंगला दिया. ये खबर सामने आते ही फैंस भी हैरान रह गए.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इस समारोह में रश्मिका ने ट्रेडिशनल कोडवा स्टाइल में महफिल ही लूट ली. उन्होंने हरे और गुलाबी रंग की कांचीवरम सिल्क साड़ी पहनी थी, जिसे उन्होंने अलग अंदाज में ड्रेप किया था. गोल्ड ज्वेलरी और फूलों से सजे जूड़े के साथ उनका लुक काफी एलिगेंट लग रहा था.

वहीं विजय भी उनको कड़ी टक्कर दे रहे थे. सुपरस्टार ने ब्लैक ट्राउजर, व्हाइट शर्ट और सिल्वर डिजाइन वाले ब्लेजर में रेट्रो स्टाइल अपनाया, जो काफी स्टाइलिश दिख रहा था.

इवेंट के दौरान विजय का एक बयान भी खूब वायरल हो रहा है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि कूर्ग की महिलाएं बहुत खूबसूरत होती हैं और वह खुश हैं कि उन्होंने वहीं से शादी की. इस दौरान स्टेज पर रश्मिका, विजय के बाल ठीक करती नजर आईं.

दोनों के करियर की बात करें तो फिलहाल, दोनों अपने-अपने प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं. दोनों साथ में फिल्म ‘राणाबली’ की शूटिंग कर रहे हैं, जो 11 सितंबर 2026 को रिलीज होगी. इसके अलावा विजय ‘राउडी जनार्दन’ और रश्मिका ‘मैसा’ समेत कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं.

शादी के डेढ़ महीने बाद भी दोनों के बीच की बॉन्डिंग लोगों को काफी पसंद आ रही है. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं और फैंस उन्हें नई जिंदगी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *